×

लुटेरी दुल्हन पड़ी महंगी: फ़रार हुई साहब की महंगी कार और पैसे लेकर

फूड विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया 77 साल के हैं। पस्टारिया साहब अपनी अकेली की जिंदगी से परेशान हो गए थे। इसलिए उन्होंने शादी करने की सोची। फिर कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक महिला से शादी किया था।

SK Gautam
Published on: 16 Feb 2020 5:03 PM GMT
लुटेरी दुल्हन पड़ी महंगी: फ़रार हुई साहब की महंगी कार और पैसे लेकर
X

बिलासपुर: कई बार देखा गया है कि बुढ़ापे में लोग शादी करते हैं। एक ऐसी ही कहानी एक रिटायर अफसर की है जिसने रिटायर होने के बाद बुढ़ापे में शादी करने का फैसला किया लेकिन यह शादी उसको बड़ी महंगी पड़ गयी। रिटायर अफसर ने जिस महिला से शादी की वह लुटेरी निकली और दुल्हन के रूप में अफसर से 40 लाख रुपये तो ठगे ही कार भी लूट ले गयी।

मैट्रोमानियल साइट से हुई थी शादी

बता दें कि अब यह मामला आईजी के पास पहुंच गया है किसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। फूड विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया 77 साल के हैं। पस्टारिया साहब अपनी अकेली की जिंदगी से परेशान हो गए थे। इसलिए उन्होंने शादी करने की सोची। फिर कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक महिला से शादी किया था। बता दें की कुछ सालों पहले उनकी पहली पत्नी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उन्होंने मैट्रोमानियल साइट पर अपना सीवी डाला था।

ये भी देखें: नेवी हनी ट्रैप : जांच का दायरा बढ़ा,13 गिरफ्तार, पाक के लिए जासूसी का आरोप

इसी सीवी के बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी के लिए राजी हो गयी। महिला ने खुद का नाम आशा बताया था। दिसंबर 2016 में दोनों मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्याक्ता कन्यादान योजना के तहत शादी की और फिर दोनों बिलासपुर के बंधवापारा में आ गये। इस दौरान आशा देवी बीच-बीच में किसी ना किसी बहाने से मायके जाती रही। महिला ने इस दौरान घूमने के नाम पर रिटायर अफसर पति से एक कार भी लोन से खरीदवा लिया था।

महिला ने रिटायर अफसर को जमीन का दिया झांसा

महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के युवक भी आते थे, जिसे महिला अपना रिश्तेदार बताया करती थी। महिला ने रिटायर अफसर को झांसा दिया कि उसके नाम पर काफी जमीन है। जो बंधक पड़े हुए हैं। वो अपने रिश्तेदार को जमीन बेचना चाहती है। जिसका सौदा भी वो करोड़ों में कर चुकी है। महिला ने कहा कि बेचने के लिए पहले उसे अपनी जमीन छुडानी पड़ेगी।

ये भी देखें: कोरोना वायरस: वुहान से आए 406 लोग कल से जाएंगे अपने घर, जांच निकली नेगेटिव

40 लाख रुपये और कार लेकर भाग गई दुल्हन

इस बहाने से एमएल पस्टरिया से वो पैसे लेते रही। करीब 40 लाख रुपये वो अब तक ले चुकी थी। रिटायर फौजी ने महिला की बात पर विश्वास पर जेवर बेचकर और उधार लेकर पैसे दिये थे । करीब चार महीने पहले वो जमीन का सौदा कराने के नाम पर गयी और फिर नहीं लौटी। महिला जाते-जाते कार भी ले गयी। जानकारी के मुताबिक महिला बेहद शातिर है और अब तक 8 से 10 लोगों को इसी तरह से बेवकूफ बनाकर करोड़ों लूट चुकी है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story