×

बहुत गरीब थे ये शख्स: आज कोई है प्रधानमंत्री, तो कोई है सुपरस्टार

ये कहावत गलत नहीं की परिश्रम का फल मीठा होता है। अगर दुनिया में आज कोई भी इंसान बड़ा बना है तो उसके पीछे उसकी मेहनत लगी होती है।

Roshni Khan
Published on: 12 Feb 2020 11:59 AM GMT
बहुत गरीब थे ये शख्स: आज कोई है प्रधानमंत्री, तो कोई है सुपरस्टार
X

मुंबई: ये कहावत गलत नहीं की परिश्रम का फल मीठा होता है। अगर दुनिया में आज कोई भी इंसान बड़ा बना है तो उसके पीछे उसकी मेहनत लगी होती है। चाहे कोई भी इंसान हो उसकी सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत होती है। अपने देश में ही बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें आज पूरी दुनिया जानती है। और दुनिया में इनका काफी दबदबा भी है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही बड़ी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आज दुनिया में काफी नाम चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:जानिए अरविंद केजरीवाल के बेटे ने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर क्या कहा

1)नरेंद्र मोदी

नरेंद्र दामोदरदास मोदी 2014 से भारत के 14वें प्रधानमंत्री तथा वाराणसी से सांसद हैं। वे भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्में पहले व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के सीएम रह चुके हैं। वड़नगर एक गुजराती तेली परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का टी स्टाल चलाया।

2)रजनीकांत

दोस्तो रजनीकांत भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। यह मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि इन्होंने साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनकी फिल्में दमदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होती हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री मे डेब्यू करने से पहले रजनीकांत भी बहुत गरीब हुआ करते थे। अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। फिल्म इंडस्ट्री मे डेब्यू के बाद अपनी स्टाइल की वजह से रजनीकांत फेमस हो गए, और अब इनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

3) नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में गजब एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। आज के टाइम में ये बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सफल होने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत की है। स्ट्रगल के दिनों में इन्होने केमिस्ट की दुकान पर भी काम किया है, सड़क के किनारे धनिया भी बेची है, और चौकीदार की नौकरी भी की है। सालों तक उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए है। लगातार कड़ी मेहनत के दम पर आज वो बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार बन चुके है, और अब इनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें:अब नहीं बचेंगे मुन्नाभाई! CBCID ने जारी की संदिग्ध नकलचियों की तस्वीरें

4) शाहरुख खान

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शामिल हैं। बॉलीवुड की दुनिया में आज उन्हें किंग खान के नाम से जाना जाता है। उन्होंने फिल्मों में काम करके अब करोड़ों की दौलत कमा ली है, लेकिन सच्चाई ये है कि बॉलीवुड का किंग बनने से पहले सिर्फ 1500 रुपए लेकर दिल्ली से मुंबई आए थे।

5) जॉनी लीवर

बॉलीवुड के सबसे सफल व फेमस कॉमेडियन एक्टर्स में शामिल जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1957 में हुआ है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कॉमडी से भरपूर बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

6) महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कैप्टन में से एक रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी कप्तानी में इंडिया टीम को कई मैंचों में जीत दिलाई है।

ये भी पढ़ें:जानिए अरविंद केजरीवाल के बेटे ने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर क्या कहा

7) अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के यानि अक्षय कुमार ने का नाम कई सुपरस्टार्स में आता है। अक्षय कुमार फिल्मों में दमदार एक्शन करने के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार होटल में शेफ की नौकरी करते थे। जहां से उनकी 1500 रुपए की मामूली इनकम होती थी और आज वो सबसे बड़े सुपरस्टार है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story