×

इस जनजाति का तकलीफों से भरा है जीवन, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह

सूरी जनजाति में एक डोंगा नाम की लड़ाई भी होती है। यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसमें लड़ने वाले लोगों की मृत्यु भी हो जाती है।

Chitra Singh
Published on: 4 March 2021 8:43 AM GMT
इस जनजाति का तकलीफों से भरा है जीवन, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह
X
इस जनजाति का तकलीफों से भरा है जीवन, तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली: पूरे विश्व में ऐसी कई जनजातियां है, जो अपने अजीबोगरीब परम्परा के लिए जानी जाती है। उन्हीं में से एक है, सूरी जनजाति। यह एक ऐसी जनजाति है जो अपने पहनावे और भयंकर रस्मों के लिए प्रसिद्ध है। इन जनजाति की लड़कियों के मुंह में बड़ी-बड़ी प्लेटें होती है और बदन पर गहरे जख्म। तो चलिए जानते है इन अनोखी जनजातियों के बारे में...

कहां पाई जाती है ये जनजाति

अफ्रीका के इथोपिया में कई जनजातियां पाई जाती है। इन्हीं में से एक सूरी जनजाति भी होती है, जो किबिश ओमो वैली और ग्रेट रिफ्ट वैली में वास करती हैं। इन जनजाति का ऐसी परम्परा है, जिसे जानकार आपके रूह कांप जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इन जनजाति की लड़किया जब बड़ी होती है, तो इनके निचले होंठ में गड्ढा करके बड़ी-बड़ी प्लेटें लगा दी जाती है। इन प्लेटों के जरिए उनके होंठ में खिचाब होता है। बताया जाता है कि एक घाव उनके लिए एक गर्व बात होती है।

ये भी पढ़ें... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की झांसी में प्रेस वार्ता

प्लेट है लड़कियों की असली खूबसूरती

जानकारी के अनुसार, बड़ी-बड़ी प्लेटें उन लड़कियों को पहनाए जाते है, जिनकी शादी होने वाली होती है। खबर है कि इन प्लेटों की साइज करीब 10-15 इंच तक लंबी होती है। इनके परंपरा के अनुसार, जिस लड़की के होठ में सबसे ज्यादा प्लेटें लगी होती है, उनके पिता दहेज के रूप में उतना गाय की मांग करता है। बताया जाता है इ जनजाति में गायों को विशेष स्थान दिया जाता है। वहीं लड़कियों के होंठो पर लगे प्लेट उनकी असली खूबसूरती को दर्शाता है। वहीं इन जनजातियों में शरीर को पेंट करने की भी एक अलग परपंरा है।

Suri tribe

महिलाओं को लुभाने का तरीका

कहा जाता है कि इस जनजाति में एक डोंगा नाम की लड़ाई भी होती है। यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसमें लड़ने वाले लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। इस लड़ाई के जरिए पुरुष महिलाओं को लुभाने की कोशिश करते है।

ये भी पढ़ें... इन राज्यों में कोरोना से मचा हाहाकार: सरकार ने जारी की एडवाइजरी, भेजी गईं टीमें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर Farmer massacreक्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story