×

अमीर बनने के लिए महिला ने अपनाया ये तरीका, ऐसे हासिल किए करोड़ों रुपए

सीमा खर्बे नाम की महिला ने 2008 और 2009 में अमेरिका की यात्रा की थी। उसने अपने नाम पर दो जीवन बीमा पॉलिसियां खरीदीं थी। 2011 में, उस महिला ने पाकिस्तान के कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों और एक डॉक्टर को रिश्वत देकर अपने नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। दस्तावेज़ में यह भी बताया गया कि उस महिला के शव को किस स्थान पर दफनाया गया था।

Newstrack
Published on: 5 Dec 2020 8:40 AM GMT
अमीर बनने के लिए महिला ने अपनाया ये तरीका, ऐसे हासिल किए करोड़ों रुपए
X
अमीर बनने के लिए महिला ने अपनाया ये तरीका, ऐसे हासिल किए करोड़ों रुपए

नई दिल्ली: यूं तो अमीर बनने की ख्वाहिश हर कोई रखता है और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। हदे इस कदर बढ़ जाती है कि लोग खुद को भी मृत घोषित कर देते है। जी हां, एक ऐसी ही खबर पाकिस्तान से आ रही है, जहां एक महिला में अमीर बनने के ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खुद को ही मरा हुआ साबित करके बीमा कंपनी से करीब 11 करोड़ रूपए ले लिये। इस मामले की पोल करीब 9 साल बाद खुली है। सच सामने आने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमीर बनने के लिए महिला ने खुद को किया मृत घोषित

बता दें कि पाकिस्तान में एक महिला ने अमीर बनने के सपने को पूरा करने के लिए खुद को घोषित कर दी। मृत घोषित करने के बाद उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपए की दो जीवन बीमा पॉलिसियों का दावा कर दिया। अब बीमा अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें: किचेन में जहरीला सांप देख भागे सभी, अचानक से निकल कर आया टोस्टर से

करीब 10 बार विदेश यात्रा पर गई थी मृतक महिला

जानकारी के मुताबिक, खुद को मृत घोषित करने के बाद महिला ने कराची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 10 बार विदेश यात्रा पर गई हुई थी। एयरलाइंस कंपनी ने यह स्वीकार किया है कि धोखाधड़ी की पहचान करने में वो सक्षम नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला ने 5 देशों का दौरा करके हर बार वह घर लौटी।

PAKISTAN TRANDING NEWS

मृतक महिला ने खरीदीं थी 2 जीवन बीमा पॉलिसियां

संघीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, सीमा खर्बे नाम की महिला ने 2008 और 2009 में अमेरिका की यात्रा की थी। उसने अपने नाम पर दो जीवन बीमा पॉलिसियां खरीदीं थी। 2011 में, उस महिला ने पाकिस्तान के कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों और एक डॉक्टर को रिश्वत देकर अपने नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। दस्तावेज़ में यह भी बताया गया कि उस महिला के शव को किस स्थान पर दफनाया गया था। अधिकारी ने बताया कि प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने उनके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर के दो जीवन बीमा पॉलिसी के भुगतान का दावा कर दिया।

यह भी पढ़ें... उल्टियों की कीमत करोड़ों में! मिल गयी तो बन जायेंगे करोड़पति, व्हेल से है रिश्ता

एफआईए मानव तस्करी सेल ने दर्ज किया मामला

एफआईए मानव तस्करी सेल ने अब महिला, उसके बेटे और बेटी और कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में एक डॉक्टर भी शामिल है। अधिकारी ने कहा, "अमेरिकी अधिकारियों ने हमें इस महिला के बारे में सतर्क किया और हमने बड़े पैमाने पर इस धोखाधड़ी की जांच शुरू की।"

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story