×

प्रदेश में जल्द बनेगा 100 बस शेल्टर: अशोक कटारिया

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने आज लखनऊ के पॉलीटेक्निक चैराहे पर उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा निर्मित 02 बस शेल्टर सेवा का शुभारम्भ किया। बताया जा रहा है कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इन दोनों बस शेल्टरों का निर्माण कराया गया है, इसमें 25 लोगों के बैठने की सुविधा के अलावा एक अटेन्डेन्ट हेल्पडेस्क काउन्टर पर भी मौजूद रहेगा।

Harsh Pandey
Published on: 21 Oct 2019 4:56 PM GMT
प्रदेश में जल्द बनेगा 100 बस शेल्टर: अशोक कटारिया
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने आज लखनऊ के पॉलीटेक्निक चैराहे पर उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा निर्मित 02 बस शेल्टर सेवा का शुभारम्भ किया।

बताया जा रहा है कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इन दोनों बस शेल्टरों का निर्माण कराया गया है, इसमें 25 लोगों के बैठने की सुविधा के अलावा एक अटेन्डेन्ट हेल्पडेस्क काउन्टर पर भी मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

परिवहन मंत्री ने कहा...

इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि बस शेल्टरों के निर्माण हो जाने से पॉलीटेक्निक चैराहे पर होने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और लोगों को अच्छी जन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बस स्टॉप को सोलर लाइट से युक्त किया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए जन सुविधा केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

उन्होंने कहा कि इससे आसपास के इलाकों के लिए जाने वाली बसों में यात्रियों को बैठने व उतरने में आसानी होगी। आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 बस शेल्टर बनाये जाने की योजना है।

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा...

इस दौरान कटारिया ने कहा कि लखनऊ में पॉलीटेक्निक चैराहे पर टैफिक कंजेक्शन को कम करने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे के पास दो नये बस शेल्टर का निर्माण कराया गया है।

इनसे वेबमॉल के सामने सड़क पर निर्मित शेल्टर पूर्व दिशा से आने वाली निगम की बसों के यात्रियों को उतरने तथा सड़क के दूसरी तरफ निर्मित शेल्टर लखनऊ से पूरब दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को बस सुविधा देने के लिए होगा।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के क्षेत्रों की बसें इन्हीं स्थानों से यात्रियों को बोर्डिंग/डिबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए सभी इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा चुके हैं। साथ ही इसके मॉनीटरिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने कहा कि बस शेल्टर के समीप यात्रियों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द कराया जायेगा। बस शेल्टर में यात्री प्रतीक्षा को आरामदायक बनाने के लिए सौर ऊर्जा द्वारा प्रकाश व पंखे संचालित होंगे। खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story