×

औरैया: अंत्येष्टि स्थलों पर चला सफाई अभियान, होगी मां काली की प्रतिमा की स्थापना

जिसके अंतर्गत अंत्येष्टि स्थलों पर फैला हुआ लगभग 3 कुंतल कूड़ा करकट व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया। अभियान में सम्मिलित सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों का समतलीकरण भी किया गया।

Roshni Khan
Published on: 21 Feb 2021 11:14 AM GMT
औरैया: अंत्येष्टि स्थलों पर चला सफाई अभियान, होगी मां काली की प्रतिमा की स्थापना
X
स्थलों पर चला 118वें चरण का सफाई अभियान, होगी मां काली की प्रतिमा की स्थापना (PC: social media)

औरैया: एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विगत 6 वर्षों से यमुना तट पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से समिति के सदस्यों द्वारा यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों की सफाई अभियानों के अब तक 118 चरणों के अंतर्गत जल संरक्षण के चलते लगभग 32 टन अपशिष्ट को यमुना नदी में जाने से रोक कर उसको आग द्वारा नष्ट किया गया। समिति द्वारा अंत्येष्टि स्थलों के सफाई अभियान का सिलसिला अनवरत जारी है। जिसके अंतर्गत रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के सदस्यों द्वारा अंत्येष्टि स्थलों पर 118 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:औरैया: तमंचे की नोक पर सब्जी आढ़ती से लूटे एक लाख, जांच में जुटी पुलिस

बैठक में समिति के संस्थापक ने बताया

जिसके अंतर्गत अंत्येष्टि स्थलों पर फैला हुआ लगभग 3 कुंतल कूड़ा करकट व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया। अभियान में सम्मिलित सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों का समतलीकरण भी किया गया। उसके उपरांत तट पर स्थित राम झरोखा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के संस्थापक ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लला के ऐतिहासिक निर्माणाधीन मंदिर हेतु समिति के सदस्यों द्वारा धन संग्रह कर ट्रस्ट को भेजा जायेगा।

समिति के सक्रिय सदस्य मनीष पुरवार (हीरू) ने बताया

समिति के सक्रिय सदस्य मनीष पुरवार (हीरू) ने बताया कि यमुना तट मार्ग पर नवरात्रि में काली माता की मूर्ति स्थापना की जाएगी। बैठक में यमुना तट के सौंदर्यीकरण पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभासद छैया के त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के अंतर्गत यमुना तट पर ट्री गार्ड लगाकर सैकड़ों पौधों का पौधारोपण किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:बंगाल में सीबीआई छापाः ममता के भतीजे को नोटिस, क्या ये है शह और मात का खेल

बैठक के समापन पर नगर के प्रमुख पेंट व्यवसायी सौरभ पोरवाल ने बैकुंठ रथ की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की। यमुना मैया के चरणों के श्रमदान में प्रमुख से मनीष पुरवार (हीरू), सभासद छैया त्रिपाठी, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, सौरभ अग्रवाल, हरमिंदर सिंह कोहली, संजय अग्रवाल, विनय कुमार, अरविंद तिवारी, करन पोरवाल, अर्पित गुप्ता, अभिषेक गोयल, कपिल गुप्ता, सभासद पंकज मिश्रा, आनन्द गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, सभासद राजवीर यादव, सोनू, राम सिंह, शहंशाह, रज्जन बाल्मीकि आदि सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story