×

सहारनपुर में एक दिन में मिले 12 केस, यूपी में संक्रमितों आंकड़ा पहुंचा 1553

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

SK Gautam
Published on: 24 April 2020 6:17 AM GMT
सहारनपुर में एक दिन में मिले 12 केस, यूपी में संक्रमितों आंकड़ा पहुंचा 1553
X

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग को और तेज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ आज सहारनपुर जिले में 12 और बस्ती में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1553 पहुंच गई है। गुरुवार को 81 मरीज सामने आए थे। वहीं मृतकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई थी और दो लोगों की मौत होने के बाद यूपी में मृतकों की संख्या 24 हो गई।

सब्जी मंडियों में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा

स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में अब 1280 कोविड-19 एक्टिव मरीज रह गए हैं। अब तक 206 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना का संक्रमण बढ़कर 57 जिलों तक पहुंच गया है। ज्यादातर सब्जी मंडियों में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ये भी देखें: लॉकडाउन के बीच सड़क पर निकलीं ममता, चलती गाड़ी से किया ये काम

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बस्ती जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन तीन को मिलाकर बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ जे पी त्रिपाठी ने की है।

ये भी देखें: शादी के मुहूर्त में कपड़ा कारोबार पर कोरोना वायरस का झपट्टा

SK Gautam

SK Gautam

Next Story