×

ताबड़तोड़ कार्रवाई: बदमाशों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार का सख्त एक्शन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार के करीबी 12 अपराधियों को जिला बदर किया है। जिला बदर होने वाले अपराधियों में मुख्तार के शार्प शूटर भी शामिल हैं।

Shreya
Published on: 26 Aug 2020 7:31 AM GMT
ताबड़तोड़ कार्रवाई: बदमाशों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार का सख्त एक्शन
X
Yogi Government Action Against Criminals

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने इन दिनों गैंगेस्टरों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। यूपी पुलिस एक के बाद एक बदमाश और उनके गुर्गो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा और कस गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार के करीबी 12 अपराधियों को जिला बदर किया है। जिला बदर होने वाले अपराधियों में मुख्तार के शार्प शूटर भी शामिल हैं। साथ ही 26 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी एडीजी जोन ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

Mukhtar Ansari

मुख्तार के करीबियों की संपत्ती जब्त

बता दें कि इससे पहले भी यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा कस चुकी है। पुलिस ने पहले मुख्तार के शूटर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था तो उसके बाद मुख्तार गैंग को फंडिंग करने वाले शख्स की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी थी। बीते दिनों पुलिस ने जिले के भीटी स्थित त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के मालिक उमेश सिंह और राजन सिंह की संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया था। इसके तहत पुलिस ने कुल 6.5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें: पानी भरने पर विवाद: लोगों पर फेंका केमिकल, 40 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

अतीक अहमद के खिलाफ कागजी कार्रवाई जारी

इसके अलावा योगी सरकार में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के खिलाफ कागजी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। प्रयागराज पुलिस को अतीक से जुड़ी कुछ ऐसी संपत्तियों के बारे में पता चला है, जिन्हें रसूख का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से अर्जित किया गया है। इनमें ज्यादा संपत्तियां बेनामी हैं, लेकिन उन पर अतीक के परिवार और करीबियों का ही कब्जा है। राजस्व विभाग से इनका भौतिक सत्यापन कराने के बाद इन्हें भी जब्त करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना ने मचाया हाहाकार: आए इतने नए मामले, 32 लाख के पार पहुंचा केस

Ateek Ahmed

इन संपत्तियों पर कार्रवाई करने की तैयारी

वहीं पुलिस द्वारा DM से जिन सात संपत्तियों को जब्त करने की परमिशन मांगी गई थी, उस पर अब आगे की कार्रवाई करने की तैयारी है। हालांकि पुलिस अब भी कार्रवाई के लिए लिखित इजाजत का इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि अतीक अहमद की करीब एक दर्जन से अधिक नई संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन नजर बनाए हुए है। इन संपत्तियों के बारे में जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का अद्भुत वीडियो: दिखा इतना सुंदर नजारा, सोशल मीडिया पर छाया

गैंग के सदस्यों के बारे में भी जुटाई जा रही जानकारी

साथ ही अतीक गैंग के सदस्यों के बारे में भी नए सिरे से तहकीकात की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि अतीक गैंग के 121 सदस्यों में से कौन-कौन से सदस्य अभी भी एक्टिव हैं। साथ ही कौन से नए लोग गैंग और उसके सदस्यों के संपर्क में आए हैं। इसके अलावा पुलिस अतीक के साथ उसके गैंग के सदस्यों की संपत्तियों और आर्थिक स्रोतों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: वजन कम करना है तो इन पोषक आहार का करें सेवन, बड़ी बीमारियां भी होंगी दूर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story