×

यहां बरसा कोरोना का कहरः एक साथ मिले 13 पॉजिटिव, मचा हड़कंप

फेज-2 स्थित बाल सुधार गृह में 13 पॉजिटिव केस मिले है। इन सभी की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 7:25 AM GMT
यहां बरसा कोरोना का कहरः एक साथ मिले 13 पॉजिटिव, मचा हड़कंप
X

नोएडा: फेज-2 स्थित बाल सुधार गृह में 13 पॉजिटिव केस मिले है। इन सभी की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को मिली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसकी रिपोर्ट आज शाम तक मिल जाएगी। बहराल इनके संपंर्क में आए सभी को अलग स्थान पर रखा गया है। पॉजिटिव लोगों को भी अलग-अलग आइसोलेट किया गया है।

ये भी पढ़ें:MP Board 10th Result 2020: हो गया 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

corona positive

13 बच्चों में एंटीजन जांच में सकारात्मक परिणाम निकले

आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने पर इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। जिला आचरण सुधार (प्रोवेशन) अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि शुक्रवार को बाल सुधार गृह में 162 बच्चों के अलावा 15 स्टॉफ की जांच कराई गई। इसमें 13 बच्चों में एंटीजन जांच में सकारात्मक परिणाम निकले। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिन पहले दो बच्चे बाहर से आए थे। जिनके संपंर्क में आने से ही यहा संक्रमण फैला है। इन दोनों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें:पुलिस पर तेज हुए हमलेः मोदी के क्षेत्र में भाजपा नेता ने दारोगा व सिपाही को धुना

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी बच्चों में कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं है। यह एसिंटोमेटिक कंडीशन के है। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को अलग स्थान पर रखा गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए और स्टॉफ को भी क्वारंटाइन किया गया है। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। बता दें शहर में संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही हैं। लेकिन प्रदेश में यह दूसरा बाल सुधार गृह है, जहा संक्रमण के मामले इतनी संख्या में एक साथ मिले है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story