×

UP में लव जिहाद: किशोरी की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, मच गया हड़कंप

जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में आज अपरान्ह एक 16 वर्षीया किशोरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 1:53 PM GMT
UP में लव जिहाद: किशोरी की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, मच गया हड़कंप
X
किशोरी की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, मच गया हड़कंप

बलिया: जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में आज अपरान्ह एक 16 वर्षीया किशोरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

गला काट कर हत्या

जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में आज अपरान्ह खेत में साग निकालने गई रितिका साहनी 16 की गला काट कर हत्या कर दी। रितिका पुत्री सुरेश साहनी, बघोता थाना मनियर की रहने वाली है। वह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे सैयद अली नामक युवक को भागते समय कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201127-WA0213.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: औरैया में लुधियाना शेरवानी: अब छा गई बाज़ार में, बनी दुल्हों की पहली पसंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रितिका गांव से कुछ दूरी पर कुछ लोगों के साथ साग खोट रही थी कि इसी दौरान गांव के ही सैयद पुत्र मोईदुद्दीन वहां पहुंच गया और रितिका की निर्मम तरीके से जमीन पर गिरा कर गला रेत दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया तो आरोपी धारदार हथियार को थोड़ी दूर फेंक कर फरार होने लगा।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201127-WA0209.mp4"][/video]

इसलिए कर दी हत्या

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए मामला दो समुदायों का होने के कारण भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। रितिका का सैयद से प्रेम सम्बन्ध रहा है। सैयद को शक था कि रितिका का किसी दूसरे युवक से सम्बंध हो गया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201127-WA0217.mp4"][/video]

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में सैयद अली नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कृषि अध्यादेश का विरोध, मिर्जापुर में किसानों ने किया चक्काजाम

अनूप कुमार हेमकर

Newstrack

Newstrack

Next Story