×

कामगारों लेकर जा रही पिकप ट्रक से टकराई, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, 20 घायल

यूपी के अयोध्या में पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में 20 कामगार घायल हो गये। घटना कोतवाली नगर के जनौरा नाका बाईपास के पास एनएच 28 की है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 18 May 2020 10:08 AM GMT
कामगारों लेकर जा रही पिकप ट्रक से टकराई, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे, 20 घायल
X

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में 20 कामगार घायल हो गये। घटना कोतवाली नगर के जनौरा नाका बाईपास के पास एनएच 28 की है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुंबई से सिद्धार्थनगर के लिए पिकअप जा रही थी। अयोध्या के जनौरा नाका बाईपास के नजदीक हाइवे पर ओवरटेक करने में कामगारों से भरी पिकअप ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसमें 20 कामगार घायल हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक है।

मजदूरों का काल लॉकडाउन: फिर खतरे में जान, कोरोना नहीं, कोई हादसों से बचा लें इन्हें

लॉकडाउन 4.0: अब घर बैठे कर सकेंगे शाॅपिंग, जानिए पूरी डिटेल्स

जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घायलों का जायजा लिया जिसमें सभी श्रमिक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया है तथा 14 श्रमिकों को उपचार बाद छुट्टी दे दी गई है घटना के समय घटनास्थल पर दुर्घटना होने पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों को उठा उठाकर उनकी सहायता करने लगे और उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था में लग गए।

घटना की जानकारी होने पर शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु पहुंचाने की व्यवस्था किया तथा दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में पीछे से लड़ने पर उक्त घटना घटित हुई है जिसके बाद जिला चिकित्सालय में डीएम अनुज कुमार झा एवं एसएससी आशीष तिवारी ने घायलों का हाल चाल लिया।

नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी: लॉकडाउन चार में यहां जानें कहां क्या बंद, क्या खुला

रिपोर्ट: नाथ बक्श

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story