×

यहां मिलता है फ्री में लजीज खाना! क्या आप जानते हैं इसके बारे में?

दुनिया में आश्चर्य व विविधताओं की कमी नहीं है। और अगर भारत की बात करें तो यहां विविधताओं की खान है। अनेकता में एकता ही यहां की पहचान है। यहां कुछ कदम की दूरी पर हर चीज में विविधता देखने को मिलती है। चाहे  कोई जगह हो या फिर रेस्टोरेंट्स,होटल व कैफे सब इसमे शामिल है।

suman
Published on: 8 Dec 2019 5:01 AM GMT
यहां मिलता है फ्री में लजीज खाना! क्या आप जानते हैं इसके बारे में?
X

जयपुर: दुनिया में आश्चर्य व विविधताओं की कमी नहीं है। और अगर भारत की बात करें तो यहां विविधताओं की खान है। अनेकता में एकता ही यहां की पहचान है। यहां कुछ कदम की दूरी पर हर चीज में विविधता देखने को मिलती है। चाहे कोई जगह हो या फिर रेस्टोरेंट्स,होटल व कैफे सब इसमे शामिल है। कोई भी अपने अनोखेपन से अछूता नहीं हैं। जानते हैं देश के कुछ ऐसे अजब गजब रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां आप सर्दियों में जाकर हॉलिडे का मजा ले सकते है। इन जगहों पर आप हजार बार गए हो, लेकिन जब इन रेस्टोरेंट के बारे में जानेंगे तो इस विंटर वीकेशन भी जरूर प्लान बनाएंगे।

* तिहाड़ जेल दिल्ली का नहीं, पूरे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल कैंपस है। तिहाड फूड कोर्ट जेल कैंपस में इसी का एक हिस्सा है। यहां के कैदी ही फूड कोर्ट के वेटर हैं और अन्य स्टाफ भी। स्टाफ के विनम्र व्यवहार के चलते यह रेस्टोरेंट पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है।

यह पढ़ें...दो करोड़ की लग्जरी कार का यहां कटा 9.8 लाख रुपये का चालान

*हाइजैक कैफे अहमदाबाद में स्थित कैफे में कस्टमर को फूड के साथ अहमदाबाद की सैर भी कराई जाती है। यह यात्रा एक या दो घंटे की होती है। यात्रा के साथ कस्टमर को अच्छे फूड के टेस्ट के साथ अहमदाबाद के कई नज़ारे भी देखने मिलते हैं।

*क्रॉस कैफे रेस्टोरेंट को हिटलर से प्रेरित हो कर बनाया गया था। नाजियों के स्वास्तिक को डेकोर का हिस्सा बनाया गया।यहां का इंटीरियर नाजी शासन से बहुत प्रेरित है।

*सेवा कैफे इस रेस्टोरेंट का जैसा नाम है वैसा ही काम भी है। यहां जाने वाले ग्राहकों का पूजा की थाली से तिलक लगाकर स्‍वागत किया जाता है। इस रेस्‍टोरेंट की खास बात यह है कि यहां खाना खाने के बाद बिल नही दिया जाता बल्कि बिल की जगह यहां पर ग्राहकों को खाली लिफाफा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि लिफाफे में जो भी किमत रखना चाहे रख सकते है चाहे वह कम हो या ज्‍यादा। इस रेस्‍टोरेंट को पूरी तरह से घर जैसा बनाया गया है। आप चाहे तो इस कैफे में मदद भी कर सकते है, जैसे खाना बनाना या साफ-सफाई करना आदि। इसीलिए इसका नाम रखा गया है सेवा कैफे।

यह पढ़ें...कभी नहीं मरेगा! रहस्यमई है ये जीव, मिला है इसे ‘अमरता का वरदान’

*टेस्ट ऑफ डार्कनेसअंधेरा रेस्टोरेंट हैदराबाद का ये रेस्टोरेंट उन लोगो के लिए बना है जिन्हें अंधरे से सबसे ज्यादा प्यार है। इस रेस्टोरेंट में जाने वाले सभी ग्राहकों को अंदर जाने से पहले अंधरे में खाना खाने के इंस्ट्रक्शन दिए जाते है।लोगों को इस रेस्टोरेंट के बाहर आने के बाद अपनी आंखों की असली अहमियत पता चलती है।

*चेन्नई का कैदी किचन इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह एक जेल के रूप में डिजाइन किया गया है इस रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर जेलर लेते और और कैदी की ड्रेस में वेटर खाना सर्व करते हैं। कैदी रेस्टोरेंट के खाने में काफी स्वाद रहता है एक बार खाने के बाद आप फिर से इस जेल का खाना खाने की इच्छा होगी।

यह पढ़ें...ओह गॉड तुसी ग्रेट हो! बंदे को दिया छप्पर फाड़ के खजाना, रातों रात बदल गई किस्मत

*फिरंगी ढाबा ऑटो रिक्शा हमारे देश की जरूरत है। मुम्बई में एक रेस्‍टोरेंट ऐसा भी है जो ऑटो रिक्शा में चलता है। जिसका नाम है फिरंगी ढाबा। यह फिरंगी ढाबा अंधेरी में स्थित है। मुंबई के फिरंगी ढाबा एक संकल्पना को बहुत ही खूबसूरती के साथ अपनाया है। फिरंगी ढाबा की साज-सजा पूरी तरह से भारतीय तरीके से है। फ़िरंगी ढाबा पारंपरिक हिमाचल व्यंजनों के साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ पूर्ण है। अगर खाने के साथ एक अलग तरह का अनुभव लेना चाहते है तो फिरंगी ढाबा में ऑटो में बैठकर स्‍वादिस्‍ट खाने का मजा ले तो देर किस बात की। क्रिसमस व न्यू ईयर तक कर ले इन रेस्टोरेंट की सैर और बनाए दिन को खूबसूरत और हसीन ।

suman

suman

Next Story