×

यूपी में जारी कोरोना का कहर, इस शहर में मरीजों की संख्या पहुंची 92

शहर में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। वहीं, 138 की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 April 2020 3:57 PM GMT
यूपी में जारी कोरोना का कहर, इस शहर में मरीजों की संख्या पहुंची 92
X

नोएडा: शहर में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मिली 150 रिपोर्ट में 12 नए मामले सामने आए हैं। जिसमे 11 की जांच सरकारी प्रयोग शाला में हुई और एक की निजी प्रयोगशाला में। इस क्रम में शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 92 पहुंच गई है। वहीं, 138 की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। अब तक 26 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में सक्रिय मामले 66 ही हैं।

अलग अलग एरिया में मिले संक्रमित

ये भी पढ़ें- यहां महिला-पुरुष के एकसाथ खरीदारी करने पर रोक, लागू हुआ ऑड-ईवन फार्मूला

गुरुवार को मिली रिपोर्ट में सेक्टर-93ए के एल्डिको यूथेपिया के एक ही परिवार के पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक संक्रमित मरीज के संपंर्क में आए थे। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया था। इसके साथ सेक्टर-5० में भी एक परिवार के चार सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह भी सेक्टर-5० में पहले मिल चुके कोरोना पाजिटिव मरीज के संपंर्क में थे। इसके अलावा तीन साल के एक बच्चे में भी कोरोना पाजिटिव के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह बच्चा सुपरटेक कैपटाउन सोसायटी में रहता है। इसके माता-पिता दोनों ही कोरोना संक्रमित है जिनका इलाज किया जा रहा है।

साढ़े 11 लाख की हो चुकी स्क्रीनिंग

गुरुवार को मिले 12 पाजिटिव मामलों में एक 26 वर्ष की नर्स भी शामिल है। यह नर्स सेक्टर-39 स्थित क्वारंटाइन सेंटर में कार्यरत थी। वह ग्रेटरनोएडा के गामा-वन में रहती है। इनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गेस्ट्रो एंट्रोलाजिस्ट एक डाक्टर भी कोरोना संक्रमित है। वह सेक्टर-2० में रहते है बहराल उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एक निजी प्रयोगशाला से अपना टेस्ट कराया है।

ये भी पढ़ें- कोरोना का खौफ! सड़क पर बिखरे नोट ही नोट, जानिए कहां का है मामला

शहर में अब 3 हजार 808 टीमे बनाई गई हैं। इन टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में 3 लाख 58 हजार 848 घरों में विजिट किया यहा 11 लाख 49 हजार 588 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमे 1059 का यात्रा विवरण मिला जिन पर निगरानी की जा रही है। जबकि सभी क्वारंटाइन सेंटरों में 683 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story