×

लोकभवन में अटल जी की 25 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी - योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी के नाम पर सरकार ने कई योजनाओं को आरंभ किया है। लोकभवन में अटल जी की 25 फ़ीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। मजदूरों के बच्चो की पढ़ाई के लिए आवासीय विद्यालय शुरू किए गए है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Aug 2019 7:03 AM GMT
लोकभवन में अटल जी की 25 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी - योगी आदित्यनाथ
X
लोकभवन में अटल जी की 25 फ़ीट ऊंची मूर्ति लगेगी -योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी के नाम पर सरकार ने कई योजनाओं को आरंभ किया है। लोकभवन में अटल जी की 25 फ़ीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। मजदूरों के बच्चो की पढ़ाई के लिए आवासीय विद्यालय शुरू किए गए है। और जल्द इसकी शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि धारा 370 का हटना अटल जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है क्योंकि अटल जी डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल के अंदर ही धारा 370 का व्यवहारिक धरातल दिखाकर अपने भावों को व्यक्त कर दिया।

यह भी देखें... आर्टिकल 370: SC ने टाली सुनवाई, CJI बोले- पाबंदियां हटाने पर देना चाहते हैं वक़्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज़ादी के बाद जिन मूल्यों, आदर्शो को लेकर अटल जी ने जो सार्वजनिक जीवन जिया, वह अपने आप में सबसे अलग रहा। अटल जी कृतिव राजनीति के क्षेत्र में सबसे अलग उदाहरण रहा है। वह कवि, लेखक, सांसद, मंत्री, प्रधानमंत्री सब कुछ रहे । संसद में मुझे उनके साथ रहकर उनकी कार्य पद्धति और मूल्यों को देखने का अवसर मिला।

योगी जी ने कहा अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल की योजनाओं को ही प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। अटल जी की प्रेरणा 1998 से 2004 तक चले। और इसके बाद 2014 तक के योजनाएं रुकी रही। पर सत्य पराजय नही होता और एक बार फिर इन योजनाओं को शुरू किया गया। प्रदेश सरकार ने उनके कर्म क्षेत्र और जन्मक्षेत्र में कई योजनाओं को आरंभ किया है।

यह भी देखें... रुस में बड़ा हादसा टला, पायलट ने बचाई 233 यात्रियों की जान

अटल जी की वो बात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई जी हमारे बीच नही है, ऐसा मैं नही मानता। वह समय-समय पर हम सबको रास्ता दिखाते रहते हैं। अटल जी की वो बात सत्य हो गई कि कांग्रेस के लोग आज हम पर हंस रहे हैं। एक समय जनता आप पर हँसेगी। जब भाजपा की 300 सीटें आएंगी।

केशव मौर्य ने कहा कि अटल जी को प्रधानमंत्री रहते कभी उन्हें अहंकार नही आया। उनसे कार्यकर्ता अहंकार न पैदा होने की सीख ले। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि उनके कई संस्मरण है, कितने सुनाए जाए। दीक्षित ने कहा कि प्रेस से उनके बड़े अच्छे संबंध थे। वह प्रेस को नजर अदाज नही करते थे। उनके हास्य बोध की अलग पहचान थी।

यह भी देखें... अमित शाह आज आर्टिकल 370 हटने के बाद हरियाणा के जिंद में पहली बार जनसभा को करेंगे संबोधित

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा लंबे संघर्ष के बाद सत्ता मिली है इसलिए सबका सम्मान देकर इस बात का अहसास कराए कि हम दूसरी पार्टियों से अलग है। यही सबसे बड़ी अटल जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story