×

रुस में बड़ा हादसा टला, पायलट ने बचाई 233 यात्रियों की जान

रूस की राजधानी मॉस्को में पायलट की सूझबूझ से कल यानी गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, मॉस्को के एयरपोर्ट से विमान एयरबस 321 के उड़ान भरते ही विमान पक्षियों की झुंड से टकरा गया।

Shreya
Published on: 16 Aug 2019 6:08 AM GMT
रुस में बड़ा हादसा टला, पायलट ने बचाई 233 यात्रियों की जान
X
रुस में बड़ा हादसा टला, पायलट ने बचाई 233 यात्रियों की जान

रूस की राजधानी मॉस्को में पायलट की सूझबूझ से कल यानी गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, मॉस्को के एयरपोर्ट से विमान एयरबस 321 के उड़ान भरते ही विमान पक्षियों की झुंड से टकरा गया। जिसके चलते कई सारे पंक्षी विमान के इंजन में जा फंसे। जिससे विमान के क्रैश होने की स्थिति पैदा हो गई थी, लेकिन पायलट के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान के पायलट ने समय रहते ही विमान को मक्के की खेत में लैंड करा दिया। इस तरह पायलट ने विमान में बैठे 233 लोगों की जान बचा ली। इस हादसे में 23 यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढें: भारत और रूस के व्यापारिक संबन्ध और प्रगाढ़ होंगेः सीएम योगी

मॉस्को में यूराल एयरलांइस के विमान ने जुकोवस्की एयरपोर्ट से क्रीमिया फेरोपोल के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरते ही विमान पंक्षियों के झुंड से जा कराया। जिसके चलते विमान कई सारे पंक्षी विमान के इंजन में जा फंसे और इंजन फेल हो गया। जिससे विमान के क्रैश होने की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को मक्के के खेत में लैंड कराया। जिससे विमान में बैठे 233 यात्रियों की जान बच सकी।

यह भी पढें: जानिए क्यों रूस गए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यह है बड़ी वजह

233 यात्रियों की जान बचाने वाले विमान के पायलट दामिर युसुपोव की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। रुस की मीडिया ने उन्हें 233 यात्रियों की जान बचाने वाला 'हीरो' कहा है।

Shreya

Shreya

Next Story