×

हाथरस कांड में आया नया मोड़, सोशल मीडिया पर कही जा रही है ये बात...

बताया जा रहा है कि इधर कुछ महीनों से लड़की का युवक संदीप सिंह से मिलना जुलना शुरू हो गया था जिसे लड़की के घर वाले पसंद नहीं करते थें।

Newstrack
Published on: 3 Oct 2020 6:19 AM GMT
हाथरस कांड में आया नया मोड़, सोशल मीडिया पर कही जा रही है ये बात...
X
हाथरस कांड में आया नया मोड़, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा (social media)

लखनऊ: हाथरस कांड मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस कांड में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि इस हत्या कांड के पीछे लड़की के भाई का ही हाथ है और यह पूरा मामला आनर किलिंग का है। जहां विपक्ष सरकर पर हमलावर है वहीं इस बात की चर्चा होने पर लोग अपने अपने ढंग से तर्क दे रहे है। अब सवाल इस बात का है कि आखिर यह खबर कहां से चली और इसमें कितनी सच्चाई है। हांलाकि इस बात के पक्के सबूत तो अब तक नहीं मिले है पर सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि इन दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसका नतीजा यह कांड है।

ये भी पढ़ें:हाथरस पहुंचे यूपी के बड़े अधिकारी, अवनीश अवस्थी-हितेश चंद्र लेंगे जायजा

कुछ महीनों से लड़की का युवक संदीप सिंह से मिलना जुलना शुरू हो गया था

बताया जा रहा है कि इधर कुछ महीनों से लड़की का युवक संदीप सिंह से मिलना जुलना शुरू हो गया था जिसे लड़की के घर वाले पसंद नहीं करते थें। इसके लिए कई बार लड़की दूसरे पक्ष के युवक संदीप सिंह को रोका भी गया। पर दोनो इस बात को मानने को तैयार नहीं थें इसी बात के चलते लड़की को उसके भाई और माँ ने बुरी तरह मारा पीटा भी था। इसके साथ ही सन्दीप सिंह के खिलाफ मारपीट और दलित एक्ट का मुकदमा लिखा दिया।

संदीप सिंह ने हाल ही में लड़की से बात करने के लिये उसे एक नया मोबाइल भी दिया था

rape rape (social media)

बताया जा रहा है कि संदीप सिंह ने हाल ही में लड़की से बात करने के लिये उसे एक नया मोबाइल भी दिया था। घटना के चार दिन पहले ही सन्दीप दिल्ली से वापस गाँव आया था। 14 सितम्बर को पीड़ित लड़की अपनी माँ के साथ घर के सामने थोड़ी दूर पर घास काट रही थी। उसी समय वहां पर सन्दीप सिंह आ गया। दोनों को बातचीत करते देख लडकी के भाई और संदीप सिंह में कहा सुनी होने लगी। इसके बाद संदीप वहां से खिसक लिया।

ये भी पढ़ें:सुशांत की हत्या नहीं: खुल गया ये बड़ा राज, ऐसे हुई थी मौत

घर आकर लड़की के भाई ने उसे पीटा। इस मारपीट में उसकी मां भी शामिल थी। हालत यह हो गई कि लड़की वहीं पर खेत के बगल में मेड़ के किनारे बेहोश हो गई और भाई वहाँ से घर चला गया। घर जाने के बाद भाई ने पुलिस को सूचना दी और सन्दीप व लवकुश समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट का मुकदमा लिखा दिया। लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया बाद में हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज से होते हुए लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी 30 सितम्बर की सुबह मौत हो गई। दो दिन बाद चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story