×

किसान बिल का विरोध: आप और भकियू ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पर जीपीओ पार्क में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से पार्टी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई।

Newstrack
Published on: 21 Sep 2020 12:15 PM GMT
किसान बिल का विरोध: आप और भकियू ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

लखनऊ: संसद में किसान बिल के पारित होने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया है। इसी क्रम में लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन करने जुटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई। इसके बाद 30 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्हें धरनास्थल इको गार्डेन भेजा गया। उधर, जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

AAP Protest आप ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- UP में अब अंधाधुंध होगा सड़क बनाने का काम, केशव बोले पैसों की नहीं कोई कमी

आम आदमी पार्टी की यूपी इकाई ने संसद में भारी विरोध के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन पर प्रदर्शन का एलान किया था। इसी के तहत दोपहर करीब एक बजे आप कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा जीपीओ हजरतगंज पर एकत्र हो कर संसद में पास हुए किसान बिल को लेकर यूपी व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

AAP Protest आप ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- अब हाथ नहीं मल सकते: सबने नजरंदाज की महामारी की चेतावनी, कीमत चुकानी पड़ेगी

इस पर जीपीओ पार्क में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से पार्टी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जिसको देखते हुए यातायात पुलिस के जवानों ने जाम हटवाने के लिए मोर्चा संभाला। उधर, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन के मैदान ले आया गया जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।

भकियू ने भी किया किसान अध्यादेश को लेकर प्रदर्शन

BHKIU Protest भाकियू ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- नदियों में आतंकी घर: ऐसे दे रहे सेना को चकमा, नहीं कामयाब हुई ये भी साजिश

इधर, लखनऊ मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी किसान अध्यादेश को लेकर प्रदर्शन किया। भाकियू के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। भाकियू के जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार, कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज स्थापित कर रहीं।

BHKIU Protest भाकियू ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- फिर बोतल से बाहर आया तब्लीगी जमात का जिन्न, गृह मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

इस कानून से किसान को कंपनी का बंधुआ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि में कानून नियंत्रण, मुक्त विपणन, भंडारण, आयात निर्यात, किसानों के कतई हित में नहीं है। भाकियू के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story