×

AAP में ख़ुशी की लहर: थोड़ी देर में ये बड़ा ऐलान, यही होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी कार्यालय का नजारा तो देखने लायक है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है।

Shivani Awasthi
Published on: 11 Feb 2020 7:03 AM GMT
AAP में ख़ुशी की लहर: थोड़ी देर में ये बड़ा ऐलान, यही होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री
X

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के साथ आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ता जा रहा है। पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिये भी उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करना शुरू कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को अभी भी चमत्कार की उम्मीद है।

पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल:

आम आदमी पार्टी कार्यालय का नजारा तो देखने लायक है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। केवल दिल्ली आप कार्यालय में ही नहीं बल्कि मुंबई में भी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है।

ये भी पढ़ें: AAP का साथ छोड़ने वाले ये नेता: जानें, दिल्ली चुनाव में आज क्या हुआ इनका हाल…

तैयार हुआ विजय रथ

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। जीत के बाद सेल‍ेब्रेशन की भी तैयारी हो गई है। रोड शो करने के ल‍िए एक ओपन जीप भी सजा दी गई है।

सोशल मीडिया पर जाहिर की आप नेताओं ने ख़ुशी:

वोट गिनती में आम आदमी पार्टी की बढ़त के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट लिया- 'हनुमान का बज गया डंका। पाखंडियों की जल गई लंका।।जय बजरंग बली !!! बता दें कि ये ट्वीट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के उस बयान पर तंज है, जिसमें उन्होंने केजरीवाल के मंदिर जाने पर विवाद खड़ा कर दिया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली रिजल्ट लिस्ट: यहां देखें, कौन जीता-कौन हारा, ये होंगे मुख्यमंत्री

आप ने शुरू किया कैम्पेन:

इन्ही सब के बीच आम आदमी पार्टी ने एक कैंपेन की शुरुआत की है। यह कैंपेन है- राष्ट्र निर्माण। आम आदमी पार्टी (आप) के पार्टी दफ्तर पर मंगलवार को नया पोस्टर लगा है।

इस पोस्टर में लिखा है- राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़े, जुड़ने के लिए मिस कॉल दें 9871010101.' माना जा रहा है कि बीजेपी के नक्शेकदम पर चलते हुए आप ने अब राष्ट्र निर्माण को बड़ा मुद्दा बनाएगी और इसके लिए सरकार बनने के बाद बड़ी मुहिम की शुरुआत करेगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में होगा बड़ा ऐलान: ये CM पूरा करेगा इन 5 खास मुद्दों को

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story