×

अपराधी का मिशन रेप: संजय सिंह का बड़ा बयान, जमकर घेरा सरकार को

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार के मिशन शक्ति को नाकाम बताते हमला किया और कहा कि सूबे के मुखिया प्रदेश में मिशन शक्ति चला रहे हैं और आरोपी यूपी में मिशन रेप चला रहे हैं।

Newstrack
Published on: 12 Nov 2020 2:21 PM GMT
अपराधी का मिशन रेप: संजय सिंह का बड़ा बयान, जमकर घेरा सरकार को
X
“मिशन शक्ति” के जवाब में उत्तर प्रदेश में अपराधी चला रहे “मिशन रेप”: संजय सिंह

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार के मिशन शक्ति को नाकाम बताते हमला किया और कहा कि सूबे के मुखिया प्रदेश में मिशन शक्ति चला रहे हैं और आरोपी यूपी में मिशन रेप चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के राज में यूपी बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है।

“मिशन शक्ति” लांच के अगले ही दिन BJP नेता ने महिला कांस्टेबल से कि छेड़खानी

आप प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने कहा “मिशन शक्ति” लांच के अगले दिन ही लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता ने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की। थाने में बंद भाजपा के आरोपी विधायक को छुड़ाकर ले गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के लिए शक्ति दिखाने का जरिया है मिशन शक्ति।

ये भी पढ़ें: कंगना ने उड़ाए करोड़ों: एक दिन में कर डाले खर्च, लिया सबसे महंगा खूबसूरत लहंगा

गोरखपुर में दरिंदगी की हद पार

आप सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में दरिंदगी की हद पार हो गई जब भट्टा मजदूरों को बंधक बना कर और उन पर गोलियां चला कर बेटियों के साथ घंटों रेप किया गया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के ढोंग को बंद कर देना चाहिए। लखनऊ से दिल्ली तक विज्ञापन करके अखबारों में प्रचार करना माताओं-बहनों का माखौल बनाने जैसा है। प्रदेश के हर जिले से छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप की वारदातें अखबारों की सुर्खियां बनी रहती हैं।

हाल ही में आये यूपी विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को 06 सीटें वापस जरूर मिल गई लेकिन मतों का प्रतिशत देखें तो वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2020 के उपचुनाव में भाजपा का वोट 05 प्रतिशत कम हुआ है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आम तौर पर सत्ताधारी राजनीतिक दल ही जीतता है लेकिन ऐसे में मत प्रतिशत नीचे जाने का मतलब है 05 प्रतिशत जनता का विश्वास पार्टी से गिरा है। संजय सिंह ने कहा कि अगर यही ट्रेंड चला तो वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को गिराना मुश्किल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: नहीं भूले लालू-राबड़ी का जंगलराज, इसीलिए भारी पड़ा BJP-नीतिश का गठजोड़

महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास अच्छे प्रत्याशियों का अभाव है और संगठनात्मक क्षमता नहीं है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में भी जनता ने कांग्रेस को वोट दिया था लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा को वोट दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस बारे में चिंतन करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्या है कि जहां भी जनता कांग्रेस को मजबूत करती है, कांग्रेस भाजपा को मजबूत करती है?

Newstrack

Newstrack

Next Story