×

ABVP की समीक्षा बैठक, लिया गया बड़ा फैसला, तय किया गया ये लक्ष्य

आगामी योजना में छात्रा इकाई द्वारा ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ आयाम के अंतर्गत स्वावलंबी मंडल द्वारा आत्मनिर्भर अभियान 11 जून से चलाया जाएगा

Aradhya Tripathi
Published on: 9 Jun 2020 2:36 PM GMT
ABVP की समीक्षा बैठक, लिया गया बड़ा फैसला, तय किया गया ये लक्ष्य
X

झांसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वार्षिक जिला समीक्षा योजना बैठक योजना में आगामी वर्ष में लगभग 20 हज़ार कार्यकर्ताओं का सदस्यता लक्ष्य रखा गया है। साथ ही आगामी 9 जुलाई को परिषद् का स्थापना दिवस है इसे छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लगभग झांसी के 50 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

ABVP की हुई वार्षिक बैठक

वर्तमान में कानपुर प्रान्त के सभी जिलों की अभाविप वार्षिक जिला समीक्षा बैठक चल रही हैं। इसी क्रम में झांसी इकाई द्वारा विभाग संघठन मंत्री अजय यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें समीक्षा और योजना के लगभग 22 बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख बिंदु कोरोना संक्रमण काल में अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कोरोना संकट के समय झांसी महानगर अभाविप छात्रा इकाई द्वारा लगभग 5000 मास्क बनाकर वितरण किए गए। भोजन के 26000 पैकेट जरूरतमंदों को बांटे गए। लगभग 100 परिवारों में सूखे राशन के पैकेट बांटे गए।

ये भी पढ़ें- ये टीवी एक्ट्रेस हैं सगी बहनें, इनमें से एक ने कमाया खूब नाम

अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 4760 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया गया। वर्तमान में अभाविप द्वारा कोरोना ग्राम सुरक्षा प्रहरी नामक एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 116 गांव में समिति बनाई गई है। एक गांव में एक समिति में 4 से 5 कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभाविप के लगभग 460 कार्यकर्ता इसमें लगे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वर्क्षारोपन किया गया एवं फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेलखंड एवं कृषि विश्वविदयालय के कुलपतियों द्वारा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गयी।

11 जून से चलाया जाएगा 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान

आगामी योजना में छात्रा इकाई द्वारा ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ आयाम के अंतर्गत स्वावलंबी मंडल द्वारा आत्मनिर्भर अभियान 11 जून से चलाया जाएगा, जिसमें छात्रायों को 13 प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय महाविद्यालय की परीक्षा के समय अभाविप द्वारा सभी छात्रों को मुफ्त मास्क बांटे जाएंगे। सदस्यता अभियान के अंतर्गत दो विश्वविद्यालय, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज, पांच आईटीआई, तीन पॉलिटेक्निक, तीन मेडिकल कॉलेज, एक पैरामेडिकल कॉलेज, एक आयुर्वेदिक कॉलेज, 17 महाविद्यालय और 45 इंटर कॉलेजों कार्यक्रम चलाया जायेगा।

ये भी पढ़ें- चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाई-भाभी को गोदा, भतीजे की ली जान

इस बैठक के मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव, प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अजय तिवारी, प्रान्त राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख पंकज शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री हरी त्रिपाठी, महानगर मंत्री सौरभ बग्गम, प्रसन्न जैन, रेखा लगरखा, कौशल त्रिपाठ, आयुष उपाध्याय, अमृत राज वर्मा, अंशुमान दुबे, शादाब खान, जय श्रीवास्तव, साक्षी कुमारी, कुमारी संजना, काजल विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।

रिपोर्ट- बी.के. कुशवाहा

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story