×

जेल से जमानत पर बाहर आये आरोपी ने रेप पीड़िता को दी जलाने की धमकी, गिरफ्तार

उन्नाव की घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। बागपत में भी एक रेप पीड़िता को जलाने की धमकी दी गई। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 12 Dec 2019 6:41 AM GMT
जेल से जमानत पर बाहर आये आरोपी ने रेप पीड़िता को दी जलाने की धमकी, गिरफ्तार
X

बागपत: उन्नाव की घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। बागपत में भी एक रेप पीड़िता को जलाने की धमकी दी गई। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बड़ौत के बिजरोल गांव में एक रेप पीड़िता के घर पर पैम्फलेट चिपकाया गया। पैम्फलेट में लिखा था कि अगर तुमने बयान दिया तो उन्नाव जैसी घटना तुम्हारे साथ होगी। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बेल पर था और उसी गांव का रहने वाला है।

फ़ाइल फोटो

ये भी पढ़ें...इस जेल से आया फंदा! निर्भया गैंगरेप के आरोपी को भेजा गया तिहाड़

जमानत पर है आरोपी

मामले में एसपी प्रताप गोपेंद्र के अनुसार कल देर रात एक रेप पीड़िता की तरफ़ से सूचना दी गई कि दिल्ली में रहने के दौरान दिल्ली के मुखर्जी नगर में उनका रेप हुआ था।

आरोपी सोरण सिंह भी उन्हीं के गांव का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। रेप पीड़िता परिवार समेत दिल्ली रहती थीं।

कल देर रात उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि ज़मानत पर छूटे सोरण सिंह ने बागपत में उनके घर पर धमकी भरा पोस्टर लगाया है। बागपत पुलिस ने तत्काल सोरण सिंह को रात में ही गिरफ़्तार कर लिया।

आरोपी से पोस्टर के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि उसने पोस्टर नहीं लगाया। गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद चलता है, उन्हीं लोगों ने फंसाने के लिए पोस्टर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सोरण सिंह को जेल भेजा जा रहा है, वहीं पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

फ़ाइल फोटो

ये भी पढ़ें...अधीर रंजन का विवादित बयान- मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा भारत

2018 में हुआ था रेप

दरअसल, मामला कोतवाली बड़ौत के एक गांव का है, जहां की रहने वाली एक युवती दिल्ली के मुख़र्जी नगर इलाके में कोचिंग करती थी। युवती का आरोप है कि करीब एक साल पूर्व युवती के साथ गांव के ही सोरण सिंह नामक युवक बहाने से उसे दोस्त के रूम पर ले गया।

वहां पर नशीला पेय पिला कर उसके साथ बलात्कार किया गया, साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाया गया। बाद में वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर युवक ने कई बार उसके साथ रेप किया। जिसके बाद युवक के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में मामला दर्ज करवाया गया।

फ़ाइल फोटो

इस तारीख को होनी है गवाही

इस मामले में 13 दिसंबर को दिल्ली की रोहणी कोर्ट में युवती की गवाही होनी है। लेकिन इस गवाही से पहले ही पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। क्योंकि किसी ने उनके मकान के दरवाजे पर एक पोस्टर चस्पा किया है।

जिस पर लिखा है कि "अगर 13 दिसंबर को कोर्ट में गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा वो अंजाम उन्नाव कांड से भी बुरा होगा"। जिसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने सीएम योगी से सुरक्षा की मांग की है और कहा है कि उसके परिवार की सुरक्षा की जाए।

ये भी पढ़ें...इस शहर के मंदिरों में अब रेपिस्टों को नहीं मिलेगा प्रवेश, यहां जानें क्यों?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story