×

अधीर रंजन का विवादित बयान- मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा भारत

अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों की वजह से मुश्किल में घिरे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कह दिया था, जिस पर काफी हंगामे के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

Harsh Pandey
Published on: 10 Dec 2019 9:07 AM GMT
अधीर रंजन का विवादित बयान- मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा भारत
X

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने विवादित बयान के लिए मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

दरअसल, यह बात उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सरकार को घेरते हुए कहा।

बयानों से घिरे रहते हैं अधीर रंजन चौधरी...

अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों की वजह से मुश्किल में घिरे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'निर्बला' कह दिया था, जिस पर काफी हंगामे के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

रेप इन इंडिया...

बताते चलें कि रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं घटती हैं।

यह भी पढ़ें- कांपा पाकिस्तान! अभी-अभी भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों में हायतौबा

रोजाना 106 रेप की घटनाएं होते हैं, 10 में से 4 नाबालिग होती हैं। 4 घटनाओं में से सिर्फ में 1 सजा मिलती है। हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई। हम सब शर्मिंदा हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर बोलते हैं, इस मुद्दे (महिलाओं के खिलाफ अपराध) पर चुप हैं। 'भारत धीरे-धीरे मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

विवादों में घिरे अधीर रंजन चौधरी...

अधीर रंजन चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण को 'निर्बला' कह दिया था तो एनआरसी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया था।

इससे पहले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद संसद में उन्होंने कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बता दिया था। इस बयान पर तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान

'रेप कैपिटल' बयान पर अड़े राहुल...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत दुनिया का रेप कैपिटल बन गया है।

इसके बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इशारों में उन्हें नसीहत दी थी कि देश को इस तरह बदनाम करना ठीक नहीं है। हालांकि, सोमवार को राहुल ने झारखंड में रैली के दौरान फिर इस बयान को दोहराया।

यह भी पढ़ें. भूखा मरेगा पाकिस्तान! इन देशों के सामने झोली फैलाने को तैयार

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story