पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन ASP अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया।

Monika
Published on: 22 March 2021 10:33 AM IST
पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन ASP अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
X
पंचायत चुनाव से पहले 10 अडिशनल एसपी के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ: यूपी पुलिस में एक बार फिर बड़ा फैसला लिया गया है। रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया। पंचायत चुनाव को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

आंबेडकरनगर एएसपी का लखनऊ में ट्रांसफर

जहां एएसपी अवनीश कुमार सिंह आंबेडकरनगर से हटा कर लखनऊ में अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वही एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह को भी बस्ती से हटा कर लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।

इन अधिकारीयों का तबादला यहां

बता दें, एएसपी डीजीपी मुख्यालय के पद से एडीजी जोन वाराणसी के स्टाफ अफसर के पद पर स्थानान्तरणाधीन अरुण कुमार दीक्षित को उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश शुक्ला को स्टाफ आफिसर एडीजी जोन वाराणसी पर तबादला कर दिया।

ये भी पढ़ें : आगरा किशोरी हत्याकांड: नौकर ही निकला कातिल, खौफनाक वारदात का ऐसे खुलासा

यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट

एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ दीपेन्द्र कुमार चौधरी को एएसपी बस्ती, एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ विजय त्रिपाठी को उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर पुत्तू राम को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ तैनात किया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट..

10 अडिशनल एसपी के तबादले

ये भी पढ़ें : मथुरा मना रहा वैष्णव कुम्भः कृष्णा जन्म पर नंदोत्सव की धूम, नाचते गाते दिखे भक्त

 तबादले की लिस्ट

ये भी पढ़ें : हरियाणा पुलिस पर हमलाः मथुरा में भीड़ ने दौड़ाया, जान बचाकर भागे खाकीधारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika
ABOUT THE AUTHOR

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.commonika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story