×

DM के बाद नोएडा के CMO अनुराग भार्गव का तबादला, जानें किसे मिली ये जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है। यही वजह है कि डीएम बीएन सिंह के बाद बुधवार को सीएमओ डॉ॰ अनुराग भार्गव के खिलाफ भी शासन से बड़ी कार्रवाई की गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 1 April 2020 7:22 PM
DM के बाद नोएडा के CMO अनुराग भार्गव का तबादला, जानें किसे मिली ये जिम्मेदारी
X
अधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया डिमांड ड्राफ्ट

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है। यही वजह है कि डीएम बीएन सिंह के बाद बुधवार को सीएमओ डॉ॰ अनुराग भार्गव के खिलाफ भी शासन से बड़ी कार्रवाई की गई है।

सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव का तबादला कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बाद उन्हें हटाया गया है। डॉ. एपी चतुर्वेदी अब नोएडा का नया सीएमओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें...मरकज से आए 11 लोगों से पूछताछ, सभी का लिया सैम्पल

डॉ. अनुराग भार्गव को कोविड-19 के गौतमबुद्ध नगर के नोडल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ संबंध किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह का तबादला किया था। उन्हें अब राजस्व विभाग में भेजा गया ह, तो वहीं उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। बीएन सिंह का तबादला किए जाने के बाद उनकी जगह सुहास ललीनाकेरे यतिराज को नोएडा का डीएम नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें...इस देश में नहीं लगा सकते मास्क, ‘कोरोना वायरस’ शब्द पर भी बैन

बताया यह भी जा रहा है कि जिले के एक विधायक ने भी फोन कर स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत की थी।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद बीएन सिंह ने 3 महीने की छुट्टी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वो नोएडा में काम नहीं करना चाहते हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!