×

नाड़ा नहीं था तो उद्धव को पाजामा पहनने का प्रयास नही करना चाहिए था- अमित जानी

महर्षि वाल्मीकि जिन्होंने महारामायण लिख के राम जी के चरित्र का वर्णन किया उनकी प्रतिमा प्रस्तावित नही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राम जी की मूर्ति के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति भी लगवानी चाहिए।

SK Gautam
Published on: 23 Nov 2019 1:47 PM GMT
नाड़ा नहीं था तो उद्धव को पाजामा पहनने का प्रयास नही करना चाहिए था- अमित जानी
X

मेरठ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आज यहां कहा कि राममंदिर निर्माण का जो मॉडल सरकार दिखा रही है उसमें सीता रसोई और राम चबूतरा तो है किंतु महर्षि वाल्मीकि जिन्होंने महारामायण लिख के राम जी के चरित्र का वर्णन किया उनकी प्रतिमा प्रस्तावित नही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राम जी की मूर्ति के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति भी लगवानी चाहिए।

ये भी देखें : BiggBoss 13 में आतंकवादी बताया इस कंटेस्टेंट को ट्रोलर ने, जाने फिर क्या हुआ

संवाददाताओं के साथ बातचीत में अमित जानी ने महाराष्ट्र सरकार के घटनाक्रम पे बोलते हुए कहा कि नाड़े की व्यवस्था न हो तो उद्धव को पाजामा पहनने का प्रयास नही करना चाहिए था। बेमेल गठबंधन का हश्र देश मे ऐसा ही होता है, उन्होंने महाराष्ट्र घटनाक्रम के बहाने अखिलेश मायवती गठबंधन पे भी तंज किया, कहा कि चुनाव के बाद बुआ और भतीजे का बेमेल गठबंधन भी टूट गया था, यहां चुनाव के बाद हुआ है.. उन्होंने कहा कि कुर्सी की चाहत में मायावती से हाथ मिला के और महाराष्ट्र में उद्धव से हाथ मिला के अखिलेश और कॉंग्रेस के राहुल गांधी ने अपनी साख को बट्टा लगाया है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर अमित जानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर रही है, लोगो को घरों से उठाकर फ़र्ज़ी मुकदमो में फंसाया जा रहा है, इस गुंडाराज को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में प्रसपा को सत्ता में लाना पड़ेगा।

ये भी देखें : ये क्या किया रानू मंडल! फिर फैंस के साथ पेश आई ऐसे, जमकर ट्रोल हुई

रामगोपाल पे तंज करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सैफई परिवार की जड़ो में मट्ठा डाला है ईश्वर और उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी। आज भी अखिलेश जी रामगोपाल के चंगुल से बाहर आ जाये तो 2022 में अखिलेश सत्ता में होंगे और 2024 में नेता जी देश के पीएम बन जॉयेगे।

अमित जानी ने कहा कि वे पूरे उत्तर प्रदेश में जिला संगठनों की समीक्षा के लिए प्रदेश के दौरे पर है, रामपुर, इटावा, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज में उनके 4 दिन तक लगातार कार्यक्रम है, 25 नवंबर को लखनऊ में राज्य भर के युवा नेताओ की बैठक बुलाई गई है।

इससे पहले पार्टी जिलाध्यक्ष शशि राणा के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित जानी ने कहा कि 2022 में शिवपाल यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना है इसके लिए युवाओ को अपनी टीम सपा युवजन सभा और भाजयुमो से मजबूत बनानी होगी, एक बूथ पे 100 युथ होंगे तब हम उत्तर प्रदेश में मुकाबला करेंगे। एक जिले में 10 हजार सक्रिय सदस्य चाहिए और जनसमस्याओं पे मुखर होकर बोलने वाला जज्बा चाहिए।

ये भी देखें : महाराष्ट्र में पड़ेगा कानूनी फंदा! आईये जानते है नई सरकार पर उठने वाले सवालों को

मेरठ दौरे पर आये अमित जानी ने निष्क्रिय बताते हुए युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रोहित मोतला को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पे विशाल शर्मा को नया जिलाध्यक्ष नामित किया। इससे पहले मेरठ पहुंचने पर परतापुर बाईपास पर युवाओ और समर्थकों द्वारा अमित जानी का भव्य स्वागत किया गया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story