×

हवा में उड़ी बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई धड़ाम, यात्रियों में मची चीख पुकार

गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गयी। ये हादसा आगरा जिले के थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ।

Shivani
Published on: 18 March 2021 3:03 AM GMT
हवा में उड़ी बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई धड़ाम, यात्रियों में मची चीख पुकार
X

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। यहां बंगाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गयी, जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। इनमे 14 की हालत गंभीर है।

बंगाल जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गयी। ये हादसा आगरा जिले के थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। बस में 100 के आसपास सवारियां बैठीं हुई थीं। बस पलटने से करीब 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ेँ-गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर पलटी कार, दो लोगों की मौत, मची अफरा तफरी

बस में 100 यात्री थे सवार, 30 घायल

हादसे के बाद तत्काल एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बचाया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाकि यात्रियों को दूसरे माध्यमों से उनके घर भेजा जा रहा है।

road accident

यात्रियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया

मामले में एत्मादपुर सर्किल सीओ अर्चना सिंह ने जानकारी दी कि थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने की सूचना मिली थी। जानकारी होते ही थाना खंदौली और थाना एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। पुलिस टीम ने लोगों को बस से बाहर निकाला। बस में 100 के करीब सवारी बैठी थीं। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई हैं।

ये भी पढ़ेँ-योगी सरकार का बड़ा एलान: जारी की नई कोविड गाइडलाइन, जान लें सभी प्रदेशवासी

हालांकि हादसे में 14 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। वहीं अन्य यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से गंतव्य की तरफ भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Shivani

Shivani

Next Story