×

Agra News: उम्र के आखिरी पड़ाव में वृद्ध आश्रम पहुंची अरबपति की पत्नी, संपत्ति पर कब्जा कर बेटों और बहुओं ने किया ये हाल

Agra News: कहानी आगरा में नामचीन आँखों के अस्पताल के संस्थापक रहे गोपी चन्द अग्रवाल की पत्नी विद्या देवी की है। विद्या देवी आलीशन कोठी में रहा रहती थी।

Rahul Singh
Published on: 6 April 2023 1:33 PM GMT (Updated on: 6 April 2023 5:45 PM GMT)
Agra News: उम्र के आखिरी पड़ाव में वृद्ध आश्रम पहुंची अरबपति की पत्नी, संपत्ति पर कब्जा कर बेटों और बहुओं ने किया ये हाल
X
वृद्ध आश्रम पहुंची अरबपति की पत्नी (फोटो: सोशल मीडिया )

Agra news: उत्तर प्रदेश के आगरा में अरबपति की पत्नी वृद्ध आश्रम में रहने को मजबूर है। बुजुर्ग महिला के चार बेटे हैं। बेटों के पास माता पिता की दी हुई करोड़ों की सम्पति है। लेकिन कोई बेटा या बहु बुजुर्ग मां को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। जिस आंचल का दूध पीकर बेटे बड़े हुए, उस मां के आंचल से अब बेटों और बहुओं को बदबू आती है। बेटे मां को दुत्कारते हैं तो बहुएं बुजुर्ग हो चुकी विद्या देवी को यमुना नदी में फेंक देने की बात कहती हैं।

वृद्धा के पति की शहर के अरबपतियों में होती थी गिनती
परिवार की प्रताड़ना से ये दुखद स्थिति आगरा में नामचीन आँखों के अस्पताल के संस्थापक रहे गोपी चन्द अग्रवाल की पत्नी विद्या देवी की है। गोपी चन्द अग्रवाल की गिनती शहर के अरबपतियों में होती थी। विद्या देवी आलीशन कोठी में रहती थीं। चार बेटों का भरण-पोषण करती थीं। एक अच्छी मां की तरह बेटों की हर ख्वाहिश पूरी करती थीं। इस बीच 13 साल पहले गोपी चन्द अग्रवाल दुनिया से चल बसे। विद्या देवी ने एक-एक कर बेटों की शादी कर दी। अपने घर से विदा होकर बहुएं विद्या देवी के घर में आईं। बस यहीं से विद्या देवी के जीवन ने करवट लेनी शुरू कर दी।
बेटों ने प्रॉपर्टी कराई अपने नाम, बहुओं ने किया मां का तिरस्कार
शादी के बाद बेटों ने एक-एक कर प्रॉपर्टी का बंटवारा कर लिया। बूढ़ी मां को दबाव में लेकर सारी प्रॉपर्टी अपने-अपने नाम कर ली। बात जब मां को साथ रखने की आई तो पहले बड़े बेटे के साथ मां रहने लगी। कुछ दिन बाद हालात बिगड़े, बहु ने ताने मारने शुरू किए तो विद्या देवी दूसरे नम्बर के बेटे के साथ आ गईं। फिर तीसरे और चौथे बेटे के साथ रहीं।
बहु ने बुजुर्ग से कहा- बदबू आती है शरीर से, दूसरी बोली- ‘इन्हें यमुना में फेंक दो’
इस बीच एक बहु ने विद्या देवी को ताने दिए कि उनके शरीर से बदबू आती है। दूसरी ने कहा डाला कि ‘इन्हें यमुना नदी में फेंक देना चाहिए।’ इसपर भी जब विद्या देवी ने घर नहीं छोड़ा तो बेटे ने बुजुर्ग मां से मारपीट कर दी। उन्हें धक्का देकर कोठी से बाहर कर दिया। इस बात की जानकारी विद्या देवी की रिश्तेदार व अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष शशि गोयल को हुई तो उन्होंने विद्या देवी के बेटों को समझाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो 19 दिसंबर को शशि गोयल विद्या देवी को अपने साथ रामलाल वृद्ध आश्रम ले गईं। उन्हें आश्रम में छोड़ आईं। अब विद्या देवी जीवन का अंतिम पड़ाव वृद्ध आश्रम में गुजार रही हैं। कैमरे के सामने विद्या देवी ने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बताया और कलयुगी बेटां की करतूत भी दुखी जुबान से बयां की। आश्रम प्रबंधक ने बताया कि बुजुर्ग विद्या देवी की आश्रम में पूरी देखभाल की जा रही है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story