×

Agra News: आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Agra News: तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इन बदमाशों पर कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

Rahul Singh
Published on: 3 April 2023 7:41 PM GMT
Agra News: आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
X
आगरा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल: Photo- Newstrack

Agra News: आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बादमाश को पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश राजेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। राजेश के दो साथियों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। वहीं तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज है।। पुलिस उपायुक्त आगरा पूर्वी ने बताया कि पुलिस टीम को बदमाशों के कमतरी मोड़ पर आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। तीन बदमाश तो पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से भाग हो गए। मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ थाना जैतपुर में ट्रांसफार्मर चोरी करने का मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश राजेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी

बताया जा रहा है कि चोरों का यह गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मकान, दुकान और विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बना रहा था। गिरोह के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम लंबे समय से गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। एसओजी टीम को गिरोह की जानकारी मिली और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story