×

Kanpur News: अनुप्रिया पटेल कानपुर अग्निकांड से दु:खी, कहा-पीड़ितों को मिलेगा न्याय

Kanpur News: अनुप्रिया पटेल ने कहा अग्निकांड पीड़ितों के साथ सरकार और हम सभी की पूरी संवदेनाएं हैं। जो भी पीड़ित पक्ष के लोग हैं, उनको सही से न्याय मिल सके इसके लिए सरकार बराबर काम कर रही है।

Anup Panday
Published on: 3 April 2023 7:05 PM GMT (Updated on: 3 April 2023 8:24 PM GMT)
Kanpur News: अनुप्रिया पटेल कानपुर अग्निकांड से दु:खी, कहा-पीड़ितों को मिलेगा न्याय
X
कानपुर में अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंची अनुप्रिया पटेल- Photo- Newstrack


Kanpur News: केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को कानपुर पहुंचीं। उन्होंने यहां जूही विनोवा नगर में रहने वाले एक परिवार में हुए निधनोपरांत शोक व्यक्त किया। जिसके बाद लौटते वक्त उन्होंने कानपुर अग्निकांड को लेकर व्यापक चर्चा की।

सीएम ने लिया है घटना का संज्ञान

केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कानपुर अग्निकांड का घटना बहुत बड़ी और दुखद थी। अग्निकांड में खासकर कपड़ा व्यापारियों को बहुत नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का पूरा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड पीड़ितों के साथ सरकार और हम सभी की पूरी संवदेनाएं हैं। जो भी पीड़ित पक्ष के लोग हैं, उनको सही से न्याय मिल सके इसके लिए सरकार बराबर काम कर रही है।

प्रशासन अपनी तरफ से अग्निकांड पीड़ितों की हर तरह से मदद कर रहा है। ताकि, आग में खाक हुए व्यापारियों के माल की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का पूरा सहयोग किया जाए। सरकार के प्रतिनिधि बराबर सहयोग कर रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए।

निकाय चुनाव में भी अपना दल रहेगी भाजपा के साथ

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2014 से भाजपा और अपना दल एनडीए में साथ में है। निकाय चुनाव में अपना दल एनडीए के साथ मिलकर अपने प्रत्याशी उतारेगा। निकाय चुनाव में पार्टी मजबूत रहेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता के बारे में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अदालत ने सदस्यता खत्म कर सजा दी है। ऊपरी अदालत में जाना उनका अधिकार है। उनको भारत के नागरिक होने के नाते कोर्ट की शरण लेनी चाहिए। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राहुल को पहले ही कोर्ट की शरण में चला जाना चाहिए था। उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन रखना चाहिए।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story