×

हाॅलीवुड में आगरा की बेटी का जलवा, फिल्मों में दिखेगा हुनर

ताजनगरी आगरा की बेटी का जलवा हाॅलीवुड में दिखाई देगी। आगरा की अपर्णा रजावत के जीवन संघर्ष पर हॉलीवुड में फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर जॉन मैकरीट कर रहे हैं। इस फिल्म में भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाया जाएगा।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Aug 2019 11:50 AM GMT
हाॅलीवुड में आगरा की बेटी का जलवा, फिल्मों में दिखेगा हुनर
X

आगरा: ताजनगरी आगरा की बेटी का जलवा हाॅलीवुड में दिखाई देगी। आगरा की अपर्णा रजावत के जीवन संघर्ष पर हॉलीवुड में फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर जॉन मैकरीट कर रहे हैं। इस फिल्म में भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाया जाएगा।

इसकी शूटिंग लॉस एंजलेस स्थित हॉलीवुड सिटी में हो चुकी है। अप्रैल, 2020 में आगरा और आसपास के जिलों में भी फिल्म का कुछ भाग शूट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...ये क्या? प्लॉट के लिए वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, रजिस्ट्री अपनों के नाम

बता दें कि अपर्णा रजावत एनजीओ पिंक बेल्ट मिशन के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती हैं। अपर्णा जूडो-कराटे की इंटरनेशनल प्लेयर रही हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते। एक सड़क हादसे के बाद उन्होंने खेल को अलविदाय कह दिया।

2015 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद उन्होंने पिंक बेल्ट मिशन की शुरुआत की। इसका मकसद बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है।

यह भी पढ़ें...हवस का पुजारी पिता: सगी बेटियों का 15 साल से कर रहा था बलात्कार

अपर्णा बताती हैं कि उन्होंने 4,800 ट्रेनर तैयार किए हैं जो स्कूलों में जाकर प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। उनका मिशन अब तक 1.48 लाख बालिकाओं को प्रशिक्षित कर चुका है।

उन्होंने बताया कि वह काफी समय लंदन में रही हैं। वहां भी पिंक बेल्ट मिशन चलाया। हाल ही में वह अमेरिका गईं। वहां भारतीय दूतावास में सचिव रूपल शाह ने उनकी काफी मदद की।

यह भी पढ़ें...बैन के बावजूद J-K में कैसे चल रहा था गिलानी का इंटरनेट?

इटली के वेब पोर्टल पर उनके मिशन के बारे में एक खबर चली। इसे पढ़कर हॉलीवुड डायरेक्टर जॉन मैकरीट ने उनसे संपर्क किया और फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया। इसमें भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति भी दिखाई जाएगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story