×

Agra News: राह चलती महिला से बोला बदमाश 'चलो पिक्चर दिखा लाएं', विरोध किया तो बीच सड़क पर पीटा

Agra News: महिला के साथ खड़ी छोटी बहन का दुपट्टा खींच लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क पर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।

Rahul Singh
Published on: 29 March 2023 11:12 AM GMT
Agra News: राह चलती महिला से बोला बदमाश चलो पिक्चर दिखा लाएं, विरोध किया तो बीच सड़क पर पीटा
X
Agra Molestation Case (photo: social media )

Agra News: शहर में एक महिला ने जमील नाम के शोहदे पर बीच सड़क छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कहा- 'आज बहुत सुंदर लग रही हो'

महिला अपनी बहन के साथ दवाई लेने जा रही थी, तभी रास्ते में उसे जमील नाम का शोहदा मिल गया। उसने महिला से कहा 'बहुत सुंदर लग रही हो, चलो पिक्चर दिखा लाएं' मना करने पर जमील आग-बबूला हो उठा। उसने महिला के साथ खड़ी छोटी बहन का दुपट्टा खींच लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क पर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। महिला को लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। जान से मारने की धमकी दी और तेजी से अपनी एक्टिवा चलाकर मौके से फरार हो गया। महिला पुलिस के पास पहुंची तो वहां जख्मी महिला का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शोहदे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी शोहदा फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।

महिला के घर के पास ही रहता है युवक

शोहदे के दुस्साहस का शिकार हुई महिला इस्लामनगर टेढ़ी बगिया की रहने वाली है। थाने में की गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ जेके हॉस्पिटल टेढ़ी बगिया जा रही थी। घर से कुछ दूर निकलने पर उन्हें पड़ोस में रहने वाला जमील खड़ा मिला। महिला का आरोप है कि दोनों बहनों को देखते ही जमील ने अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। जिसके बाद छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बड़ी बहन ने इसका विरोध किया, तो शोहदे ने उसे भाग जाने के लिए कहा। इसी दौरान महिला का देवर भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। घटना के बाद दोनों बहनें दहशत में हैं। बड़ी बहन की तहरीर पर ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने आरोपी जमील के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 354 ख, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित जमील की तलाश में जुटी हुई है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story