×

सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार

अखिलेश यादव को ब्राह्मणों का रक्षक दिखाया गया था। ब्राह्मणों पर अत्याचार की बात लिखी थी। मुख्यमंत्री के हाथ में हंसिया दिखाया गया था। इस पर मुद्रक का नाम और पता नहीं था। भड़काऊ नारे लिखे थे।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 1:47 PM GMT
सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार
X
सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार

आगरा: पिछले महीने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। विवादित पोस्टर लगवाने के आरोप में पुलिस ने आगरा के सपा नेता को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि वे सारे पोस्टर आगरा के संजय प्लेस में इंडियन प्रिंटिंग वर्क्स प्रेस में छपवाए गए थे। प्रिंटिंग प्रेस के मैनेजर और डिजायनर को गिरफ्तार कर लिया।

ब्राह्मणों पर अत्याचार की बात लिखी थी पोस्टरों पर

बता दें कि लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर और अन्य प्रमुख स्थानों पर 26 अगस्त को पोस्टर लगे मिले थे। इन पर अखिलेश यादव को ब्राह्मणों का रक्षक दिखाया गया था। ब्राह्मणों पर अत्याचार की बात लिखी थी। मुख्यमंत्री के हाथ में हंसिया दिखाया गया था। इस पर मुद्रक का नाम और पता नहीं था। भड़काऊ नारे लिखे थे। एक जगह पर विकास यादव प्रदेश सचिव सपा छात्र सभा लिखा था।

cm yogi objectionable poster सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

ये भी देखें: छात्रों को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला, कही ऐसी बात

जाति विशेष के लोगों में शांति भंग की आशंका बन गई थी

इसी स्थान पर एक फोटो भी लगा था। इस पोस्टर से लोगों में भय व्याप्त हो गया। जाति विशेष के लोगों में शांति भंग की आशंका बन गई। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में एसआई कृष्णकांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की विवेचना में पता चला कि विकारस यादव आगरा के सिकंदरा स्थित गांव ककरैठा का रहने वाला है।

cm yogi objectionable poster Accused Bobby and Asif सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार-(courtesy-social media)

दोपहर में तीन बजे प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा गया

पुलिस ने शुक्रवार देर रात विकास यादव को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में जानकारी हुई कि लखनऊ में चिपकाए गए पोस्टर उसने संजय प्लेस की इंडियन प्रिंटिंग वर्क्स प्रेस में छपवाए थे। लखनऊ पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां आई। लखनऊ क्राइम ब्रांच के निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने हरीपर्वत पुलिस को साथ लेकर दोपहर में तीन बजे प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा। विजय नगर कालोनी निवासी राजेंद्र उर्फ बॉबी और न्यू आगरा के करबला निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

cm yogi objectionable poster-2 सीएम योगी का विवादित पोस्टर: सपा नेता ने किया था ये काम, डिजाइनर गिरफ्तार-photo by ashutosh tripathi (newstrack.com)

ये भी देखें: सपना हॉट लुक: स्टेज डांसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी ये बाला, तस्वीरें वायरल

बॉबी प्रेस का मैनेजर है, जबकि मालिक अनवर खान

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को पोस्टर छापने की बात कही। बॉबी प्रेस का मैनेजर है, जबकि मालिक अनवर खान हैं। आसिफ डिजायनिंग करता है। निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विकास यादव और बॉबी एकदूसरे को पहले से जानते थे। इसलिए विकास ने उनसे पोस्टर छापने को कहा था।

24 और 25 अगस्त को 1600 रुपये में 12 पोस्टर छपवाए थे

मालिक की जानकारी के बिना 24 और 25 अगस्त को 1600 रुपये में 12 पोस्टर छपवाए थे। इन पर मुद्रक का नाम नहीं डाला था। इनको डिजाइन आसिफ ने किया था। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर लखनऊ को रवाना हो गई। विकास को जेल भेज दिया गया है। अब आरोपी बाबी और आसिफ को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story