TRENDING TAGS :
Agra News: मृत महिला से अधिवक्ता ने कागजों पर लगवाया अंगूठा! मई 2021 का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Agra News: कार के अंदर एक महिला पड़ी हुई है। आरोप है कि महिला मरी हुई है। तभी एक वकील साहब आते हैं। कार के दरवाजे से अंदर जाते हैं।
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। एक मिनट 12 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कथित वायरल वीडियो में एक कार का है। कार के अंदर एक महिला पड़ी हुई है। आरोप है कि महिला मरी हुई है। तभी एक वकील साहब आते हैं। कार के दरवाजे से अंदर जाते हैं। वकील साहब के हाथ में कुछ कागज नजर आ रहे हैं। वकील साहब कार के अंदर पड़ी महिला का अंगूठा उन कागजों पर लगवा देते हैं। यह सब कुछ होता है और आसपास लोग भी खड़े रहते हैं, लेकिन कोई कुछ बोलता नहीं है। कागजों पर अंगूठा लगवाने के बाद वकील साहब चले जाते हैं।
तीन साल बाद घटना बनी चर्चा का विषय
घटना के करीब तीन साल बाद ये वीडियो वायरल होता है और चर्चा का विषय बन जाता है। वायरल हो रहा वीडियो 8 मई वर्ष 2021 का बताया जा रहा है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हंगामा मच गया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि माजरा आखिर क्या है। तो आपको बता हैं कि कार के अंदर पड़ी महिला का नाम कमला देवी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मृतका निःसंतान थी।
संपत्ति हड़पने का बताया जा रहा मामला
आरोप है कि मरने के बाद मृतका की संपत्ति हड़पने के इरादे से रिश्तेदारों ने कागजों पर मृतका का अंगूठा लगवाया था। तब इस मामले में मृतका महिला कमला देवी के एक रिश्तेदार ने 11 मई 2022 को पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। अब मामले से जुड़ा वीडियो और अधिकारियों से की गई शिकायत का प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता जीतेन्द्र कुमार का आरोप है कि नामजद लोगों ने संपत्ति हड़पने के लिए उनकी मम्मी की ताई कमलादेवी की हत्या की थी। मरने के बाद नामजद लोगों ने उनकी संपत्ति अंगूठा लगवाकर अपने नाम कर ली। फिलहाल पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। देखना होगा अधिकारी पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते है।
उठ रहा है सवाल इस तरह अंगूठा लगवाना सही या गलत!
वायरल वीडियो सामने आने के बाद लगातार तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस तरह मृत महिला से कागजों पर अंगूठा लगवाना कितना सही है सब पूछ रहे हैं। जानकर बताते हैं कि मृत या मूर्च्छित अवस्था में आप कागजों पर किसी का अंगूठा नही लगवा सकते हैं। ऐसा करना कानूनन गलत और नियम के विरुद्ध है।