Agra News: फेशियल रिकंस्ट्रक्शन से महिला की शिनाख्त का प्रयास, हत्या के बाद जला दिया गया था शव, वैज्ञानिकों ने बनाया है

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो साल पहले हुई महिला मर्डर मिस्ट्री को पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। अब 2 साल बाद आगरा पुलिस ने एफएसएल वैज्ञानिकों की मदद से महिला का काल्पनिक चेहरा तैयार करवाया है।

Rahul Singh
Published on: 16 May 2023 9:43 PM
Agra News: फेशियल रिकंस्ट्रक्शन से महिला की शिनाख्त का प्रयास, हत्या के बाद जला दिया गया था शव, वैज्ञानिकों ने बनाया है
X
फेशियल रिकंस्ट्रक्शन से महिला की शिनाख्त का प्रयास: Photo- Newstrack

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो साल पहले हुई महिला मर्डर मिस्ट्री को पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। अब 2 साल बाद आगरा पुलिस ने एफएसएल वैज्ञानिकों की मदद से महिला का काल्पनिक चेहरा तैयार करवाया है। पुलिस ने महिला की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने लोगों से महिला के बारे में जानकारी मांगी है। मामला 6 फरवरी वर्ष 2021 का है। खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे ठंड के मौसम में महिला की लाश मिली थी। महिला का चेहरा जला हुआ था। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे।

घटनास्थल के हालात और महिला की हालत देखने के बाद ये बात साफ हो गई थी कि महिला की हत्या की गई है। लाश को कहीं और से लाकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस तब से महिला के बारे में कोई जानकारी नही जुटा पाई है।

महिला का फेशियल रिकंस्ट्रक्शन

हालांकि पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए सभी तकनीकों और उपकरणों का सहारा भी लिया। संभावित जगहों पर दबिश भी दी। लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। आसपास के थानों में भी पुलिस ने संपर्क किया लेकिन महिला से जुड़ा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं आया। अब पुलिस ने फोरेंसिक वैज्ञानिकों की मदद से महिला का फेशियल रिकंस्ट्रक्शन करवाया है।

महिला की डेडबॉडी के फोटो और साक्ष्यो को देखकर मृतक महिला का काल्पनिक चेहरा बनाया है। पुलिस अब भी बस इसी इंतजार में है कि महिला के बारे को कोई जानकारी मिल जाए। क्योंकि इस वारदात का सच तभी सामने आ पायेगा जब महिला की पहचान हो जाएगी। पुलिस की जांच भी तभी आगे बढ़ पाएगी।

बहरहाल महिला की संभावित तस्वीर सामने है। अगर महिला की पहचान हो जाती है तो गंभीर मामला पकड़ में आ सकता है। यह भी साफ हो जाएगा महज साक्ष्यों के आधार पर वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई महिला की तस्वीर कितनी मददगार साबित हुई।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!