×

Agra News: 40 साल तक फरार रहा बच्चे की हत्या का आरोपी, पुलिस ने दबोचा, सामने आई हैरान कर देने वाली कहानी

Agra News: पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पूरे 40 साल बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है। 40 साल पहले वर्ष 1982 में 7 साल के बच्चे हरेंद्र की हत्या हुई थी। हरेंद्र की लाश गांव के बाग में मिली थी।

Rahul Singh
Published on: 16 May 2023 8:00 PM GMT
Agra News: 40 साल तक फरार रहा बच्चे की हत्या का आरोपी, पुलिस ने दबोचा, सामने आई हैरान कर देने वाली कहानी
X
40 साल तक फरार रहा बच्चे की हत्या का आरोपी, पुलिस ने दबोचा: Photo- Newstrack

Agra News: किसी ने सच ही कहा है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। कातिल कितना ही शातिर क्यों ना हो, पुलिस उसे पकड़ ही लेती है। यह फिल्मी डायलॉग आगरा की खेरागढ़ पुलिस ने सच कर दिखाया है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को पूरे 40 साल बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है। 40 साल पहले वर्ष 1982 में 7 साल के बच्चे हरेंद्र की हत्या हुई थी। हरेंद्र की लाश गांव के बाग में मिली थी।

इस मामले में हरेंद्र के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले पन्ना, चंद्रभान, अन्ना और अंतराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुकदमे के एक आरोपी पन्ना उर्फ चंद्रभान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे में नाम आने के बाद दूसरा आरोपी अंतराम उर्फ अन्ना फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। पुलिस आरोपी के घर की कुर्की करवा चुकी थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट ले चुकी थी लेकिन आरोपी अंतराम का कोई पता नहीं चला। धीमे-धीमे कर समय बीतता गया।

इधर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी रही। उधर 40 साल में आरोपी अंतराम ने दिल्ली जाकर अपनी जिंदगी बदल ली। अपना नाम बदल लिया। पहचान बदल दी। राजमिस्त्री का काम शुरू कर दिया। दिल्ली में शादी कर ली। अब आरोपी अंतराम के तीन बच्चे हैं। राजमिस्त्री का काम भी ठीक-ठाक चल रहा था। अब 40 साल बाद पुलिस को सटीक सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 32/1982 का आरोपी अंतराम दिल्ली में छिपा हुआ है। पुलिस ने आरोपी अंतराम की सुरागकशी शुरू कर दी। आरोपी अंतराम आगरा आया तो पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। आरोपी अंतराम सैया तिराहे पर पहुँचा तो पुलिस ने आरोपी अंतराम को गिरफ्तार कर लिया।

6 साल पहले लापता हुई युवती ने सहारा देने वाले से कर ली शादी

आगरा पुलिस ने एक दूसरे मामले में 6 साल पहले लापता हुई युवती को बरामद किया है। 6 साल पहले युवती घर से नाराज हो कर चली गई थी। युवती को एक अनजान युवक ने सहारा दिया। युवती ने उससे शादी कर ली। पुलिस ने 6 साल बाद युवती को बरामद किया है। मजिस्ट्रेट के सामने युवती ने सहमति से शादी करने का बयान दिया है। 164 सीआरपीसी का बयान होने के बाद शाहगंज पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story