Agra News: पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने, बताई यह बात, पुलिस के भी उड़ गए होश

Agra News: नौ महीने पहले ही हुई थी शादी, हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Rahul Singh
Published on: 26 July 2023 6:49 AM GMT (Updated on: 26 July 2023 10:43 AM GMT)
Agra News: पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने, बताई यह बात, पुलिस के भी उड़ गए होश
X
Sex with Dead Bodies (photo: social media )

Agra News: आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते की पत्नी की हत्या कर दी। नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। हत्या के बाद हड़कंप मच गया। यह मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है।

पहले ब्लैकमिंग, फिर लव मैरिज और अंत में हत्या

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी का नाम प्रवीण है। प्रवीण की शादी नवंबर 2022 में नैना के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति पत्नी के रिश्ते सही नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। देर रात पति पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ था। नैना की मां का आरोप है आरोप है कि उसके दामाद प्रदीप ने चाकू से गला काटकर उनकी बेटी नैना की हत्या कर दी है। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मृतका नैना की माँ ने लगाए गंभीर आरोप

नैना के कत्ल के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नैना की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। नैना की हत्या के बाद उसकी माँ मिथिलेश ने नैना के पति और ससुरालीजनो पर गंभीर आरोप लगा रही है। नैना की माँ का आरोप है कि शादी से पहले प्रवीण ने उनकी बेटी नैना की अश्लील तस्वीर खींच ली थी। अश्लील तस्वीरें दिखाकर प्रवीण उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। अश्लील तस्वीरों की वजह से ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी प्रवीण से कर दी थी। नैना की माँ का आरोप है कि शादी के बाद नैना का जेठ भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जेठानी भी नैना के साथ मारपीट करती थी। नैना की मां भी ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगा रही है। कह रही है कि ससुराल में उनकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था ।

जूते का काम करता है आरोपी प्रवीण

आरोपी प्रवीण जूते का काम करता है। बताया जा रहा है कि खुद को अमीर बताकर आरोपी प्रवीण ने नैना को झांसे में ले लिया था। धोखे से नैना की अश्लील फोटो खींच ली थी। उन फोटो का इस्तेमाल करके प्रवीण ने नैना को ब्लैकमेल करके शादी की थी।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story