×

Agra News: बहू ने कहा- ‘गुटखा खाना नहीं छोड़ूंगी’, ‘यार’ कहकर बात करूंगी, परेशान सास पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला

Agra News: सास का आरोप है कि ससुराल में आने के बाद पुत्रवधू हर किसी से यार कहकर बात करती है। गुटखा खाकर घर में जगह-जगह थूकती है। सास और बहू के बीच झगड़े का यह मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी है।

Rahul Singh
Published on: 4 Sep 2023 11:15 AM GMT
Agra News: बहू ने कहा- ‘गुटखा खाना नहीं छोड़ूंगी’, ‘यार’ कहकर बात करूंगी, परेशान सास पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला
X
Mother in law appeals to police to stop daughter in law from consuming gutka Agra News

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सास-बहू के बीच ‘यार’ बोलने और गुटखा खाने को लेकर तकरार चल रही है। नई नवेली पुत्रवधू की हरकतों से सास परेशान है। पुत्रवधू 5 महीने पहले की शादी होकर ससुराल आई है।

घर में जगह-जगह गुटखा थूक देती है बहू

सास का कहना है कि बातचीत में उनकी बहू ससुर, पति सबसे ‘यार’ करके बात करती है। इसके अलावा बहू को गुटखा खाने की आदत है। सास का आरोप है कि बहू हर समय मुंह में गुटखा दबाए रहती है। घर में जगह-जगह गुटखे की पीक थूकती है। सास ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुत्रवधू की शिकायत पुलिस थाने में की है।

सास-बहू का मामला पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र

एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उनके पति पीडब्लूडी से रिटायर हैं। बेटा टेलरिंग का काम करता है। 5 महीने पहले ही बेटे की शादी हुई है। सास का आरोप है कि ससुराल में आने के बाद पुत्रवधू हर किसी से यार कहकर बात करती है। गुटखा खाकर घर में जगह-जगह थूकती है। सास और बहू के बीच झगड़े का यह मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी है। सास अपने साथ गुटखे के खाली रैपर लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी। सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी करीब 5 महीने पहले हुई है। पुत्रवधू ससुराल में आने के बाद हर किसी को बातचीत में यार कहकर संबोधित करती है और हर समय गुटखा खाती है।

पुलिस के समझाने पर मानी बहू, लेकिन गुटखा छोड़ने से किया इनकार

सास ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वो उनकी नई नवेली पुत्रवधू को समझाए। उसकी गुटखा खाने और हर किसी से यार कहकर बात करने की आदत छुड़वाए। इसपर जब पुलिस और काउंसलर ने पुत्रवधू से बातचीत की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। कहा कि अब वह किसी से यार कर बात नहीं करेगी। अपनी आदत में सुधार करेगी। लेकिन बात जब गुटखा छोड़ने की आई तो पुत्रवधू ने साफ कह दिया कि वह किसी कीमत पर गुटखा नहीं छोड़ेगी। विवाहिता ने यह जरूर कहा कि वह गुटखा खाकर घर में इधर-उधर नहीं थूकेगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने सास बहू को अगली डेट दे दी है।

बहू अपनी जिद पर अड़ी

अब अगली तारीख पर सास-बहू के मामले की सुनवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने घर रवाना हो गए हैं। सास-बहू का गुटका छुड़वाना चाहती है। बहू अपनी जिद पर अड़ी हुई है। पुत्रवधू का कहना है कि उसके दांतों में दर्द रहता है। वह कई साल से गुटखा खा रही है। इसलिए गुटखा खाने की आदत को छोड़ पाना, उसके लिए अब बहुत मुश्किल हो गया है। कोशिश करने पर भी वह गुटखा खाना नहीं छोड़ पा रही है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story