×

Agra News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में नरेंद्र कुमार भारद्वाज बने अध्यक्ष, तुषार और पवन कुमार निर्विरोध निर्वाचित

Agra News: उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा, आगरा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई है। जनपद स्तर पर मुख्य 9 पदों पर प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला था।

Rahul Singh
Published on: 23 July 2023 1:04 PM GMT
Agra News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में नरेंद्र कुमार भारद्वाज बने अध्यक्ष, तुषार और पवन कुमार निर्विरोध निर्वाचित
X
निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुने गए तुषार सक्सेना: Photo- Newstrack

Agra News: उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा, आगरा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई है। जनपद स्तर पर मुख्य 9 पदों पर प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला था। जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष सम्प्रेक्षक तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के पद पर निर्वाचन संपन्न हुआ।

इस पद पर ये उम्मीदवार रहे विजेता

अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय व चुनाव अधिकारी द्वारा अपने निर्देशन में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में नरेन्द्र कुमार भारद्वाज 68 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बन गए हैं। जय कुमार 95 मत प्राप्त कर महामंत्री बने है। दुलीचन्द शर्मा 65 मत से प्राप्त कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन गए हैं। कृष्णा विष्ट 70 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष बने हैं। विवेक सक्सेना 56 मत से संगठन मंत्री चुने गए हैं। 62 मत प्राप्त कर सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती आशा चाहर चुनी गईं है। राजेन्द्र प्रसाद, 65 मत लेकर आडीटर पद पर निर्वाचित हुए है। कार्यकारिणी में दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। तुषार सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुना गया है। इसके अलावा वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं।

तुषार सक्सेना निर्विरोध बने संयुक्त मंत्री

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा, आगरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकारियों ने बधाई दी है। चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारी बेहद खुश हैं। लेकिन इस चुनाव में निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुने गए तुषार सक्सेना की सब तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने आपसी सहमति से तुषार सक्सेना का चुनाव किया है । अपने सरल व्यवहार की वजह से तुषार सक्सेना साथी कर्मचारियों और फरियादियों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

नतीजों का रहा बेसब्री से इंतजार

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के चुनाव में मतदान के बाद नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी थीं। कई कर्मचारी खुद को प्रबल दावेदार बता रहे थे। नतीजे आए तो अप्रत्याशित थे। हालांकि सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दीं।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story