Agra Newsबांग्लादेश दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी आगरा की बेटी, राशि के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

Agra News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी फेसबुक पेज पर पोस्ट करके राशि कनौजिया को बधाई दी है।

Rahul Singh
Published on: 4 July 2023 1:01 PM GMT
Agra Newsबांग्लादेश दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी आगरा की बेटी, राशि के घर लगा बधाई देने वालों का तांता
X
Rashi Part of Women Cricket Team, Agra

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली राशि कनौजिया बांग्लादेश दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। राशि कनौजिया टी-20 और वनडे मैच की सीरीज में भारतीय महिला टीम की तरफ से खेलेंगी। लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का जौहर दिखाएंगी। आगरा की रहने वाली राशि कनौजिया इन दिनों मुंबई में ड्यूटी कर रही हैं। राशि रेलवे में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। राशि ने अपनी हाई स्कूल, इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई आगरा से पास की है। पढ़ने लिखने में राशि कनौजिया एक औसत छात्रा रहीं, लेकिन क्रिकेट के प्रति राशि के जूनून ने आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। राशि कनौजिया का परिवार आगरा के नामनेर में रहता है।

परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई, भाभी और भतीजा है। राशि ने वर्ष 2013-14 में क्रिकेट खेलने की शुरुआत आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से की थी। राशि के क्रिकेट कोच मनोज कुशवाहा हैं। राशि यूपी की अंडर 19 अंडर 3 टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। राशि वर्तमान में यूपी महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। अब राशि कनौजिया का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। राशि कनौजिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर जाएंगी। वहां होने वाले तीन टी-20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेंगी। राशि को मिली इस उपलब्धि पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। राशि के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी फेसबुक पेज पर पोस्ट करके राशि कनौजिया को बधाई दी है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story