×

Agra News: महिला से बोला दबंग, मुझे अपने साथ सोने दे, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा

Agra News: महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। महिला ने पड़ोसी दबंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला दबंग वीरेंद्र घर में घुस आया। सोते में ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। आंख खुलने पर महिला ने विरोध किया तो दबंग ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Rahul Singh
Published on: 13 Aug 2023 8:33 AM GMT
Agra News: महिला से बोला दबंग, मुझे अपने साथ सोने दे, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा
X
pilibhit crime (photo:social media )

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंग से परेशान महिला ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पड़ोसी दबंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि वह अपने घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला दबंग वीरेंद्र उनके घर में घुस आया। सोते में ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। आंख खुलने पर महिला ने विरोध किया तो दबंग ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला से कहा कि अगर मुझे अपने साथ सोने देगी, तो कोई बात नहीं है। नहीं तो तुझे और तेरे पति को जान से मार दूंगा। दबंग पड़ोसी की बदनियति को भांपकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

जाने पूरा मामला

पड़ोसियों को देखकर दबंग वीरेंद्र मौके से फरार हो गया। जाते-जाते वीरेंद्र ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। दबंग वीरेंद्र की दहशत से महिला और उसका परिवार बेहद परेशान है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी वीरेंद्र दबंग प्रवृत्ति का है। इलाके में लोगों पर रौब गांठना उसका पेशा बन गया है। गरीब महिलाओं को परेशान करना वीरेंद्र की आदतों में शुमार हो गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। देखना होगा कि पुलिस टीम आरोपी वीरेंद्र को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित परिवार को वीरेंद्र की दहशत से कब राहत मिल पाती है।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story