×

कांग्रेस नेता नजरबंद: अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार, लखनऊ मार्च पर पुलिस सख्त

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ परिवर्तन चौक पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस का दावा है कि उसके पांच हजार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि एक हजार नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

Newstrack
Published on: 28 Sep 2020 9:16 AM GMT
कांग्रेस नेता नजरबंद: अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार, लखनऊ मार्च पर पुलिस सख्त
X
कांग्रेस नेता नजरबंद: अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार, लखनऊ मार्च पर पुलिस सख्त

लखनऊ। कृषि बिल के मुद्दे पर कांग्रेस के देश-व्यापी प्रदर्शन को विफल करने के लिए पुलिस ने सोमवार को बडी कार्रवाई की। अधिकांश नेताओं को उनके घरों से तो मार्च के लिए जिलों से आ रहे कार्यकर्ताओं को रास्ते में पकड लिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने समर्थकों के साथ परिवर्तन चौक पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस का दावा है कि उसके पांच हजार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि एक हजार नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

कांग्रेसियों को कानपुर से पहले रोका गया

कांग्रेस के किसान मार्च की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने परिवर्तन चौक पर की। सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे परिवर्तन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई देने लगा हालांकि कांग्रेस नेताओं ने बताया कि परिवर्तन चौक आ रहे कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोका जा रहा है। झाँसी से आ रहे कांग्रेसियों को कानपुर से पहले रोका गया है तो गोंडा, बहराइच व अयोध्या की ओर से आने वालों को बाराबंकी में पकड लिया गया।

ajay kumar lallu arrested-2

ये भी देखें: पानी में डूबे स्कूल: बच्चों की बेंच बनी पुल, बारिश के चलते रूकी पढ़ाई

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की धरपकड़

राजधानी लखनऊ में भी पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की धरपकड आधी रात से शुरू कर दी। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह चौहान के घर पर पुलिस ने डेरा डाल रखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समर्थकों के साथ परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। उन्हें रोक रहे पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनके साथ सैकडों कांग्रेसियों ने भी गिरफ्तारी दी है।

ajay kumar lallu arrested-3q

किसानों के खिलाफ कानून पारित, लोकतंत्र की हत्या

अपनी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार ने संसद में धांधली कर किसानों के खिलाफ कानून पारित कराया है। अब सड़क पर आकर विरोध कर रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने किसानों के पेट पर लात मारी है। उनकी खेती छीनकर अपने पूंजीपति मित्रों को देने की साजिश की है लेकिन कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। आज पूरे देश का किसान इसके खिलाफ खडा है।

ajay kumar lallu arrested-6

ये भी देखें: बैंक लाया बंपर ऑफर: इस त्योहार होंगी ढेरों खुशियां, ग्राहकों के लिए खास तोहफा

राजधानी में भी नेता हुए नजरबंद

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के दौर में सोमवार को पहली बार हुआ है जब राजधानी पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्ददीकी , जिलाध्यक्ष वेद त्रिपाठी को उनके घरों से निकलने नहीं दिया गया। झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अयोध्या में निर्मल खत्री, विधानपरिषद में कांग्रेस नेता दीपक सिंह को अमेठी में नजरबंद किए जाने की सूचना मिल रही है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी, लखनऊ

Newstrack

Newstrack

Next Story