सहारनपुर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों को बताया केंद्रीय बजट के फायदे

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों की नाराजगी को लेकर हो रही पंचायत के बारे में कहा कि एक या दो बार नहीं 52 बार किसानों से वार्ता का दौर हो चुका है इसके बावजूद भी कोई हल नहीं निकला।

Shraddha Khare
Published on: 10 Feb 2021 7:19 AM GMT
सहारनपुर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों को बताया केंद्रीय बजट के फायदे
X
सहारनपुर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, किसानों को बताया केंद्रीय बजट के फायदे

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व सहारनपुर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय बजट के लाभान्वित पक्ष का उल्लेख करते हुए इस बजट को बेहतरीन आर्थिक विकास और सभी वर्गों के लिए लाभप्रद बजट बताया। वहीं उन्होंने कांग्रेस द्वारा की जा रही किसान पंचायतों को राजनीतिक पंचायत का नाम देते हुए कहा कि किसानों को कभी याद ना करने वाली कांग्रेस केवल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के कारण जय जवान जय किसान का स्लोगन लेकर चल रही है लेकिन यदि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने वैज्ञानिकता को ना जुड़ा होता प्रगति की कल्पना भी मुश्किल थी।

अयोध्या मंदिर दान एकत्र पर अखिलेश यादव का तंज

सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या मंदिर के लिए एकत्र किए जाने वाले दान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए तंज पर कहा कि अखिलेश यादव को यही नहीं मालूम है कि कोई भी धार्मिक स्थलों का निर्माण राजकोष से नहीं बल्कि दान से ही बनता है चाहे वह सोमनाथ मंदिर ही क्यों ना हो उन्होंने कहा कि उनके पिता ने तो वहां पर गोलियां चलवाई थी उन्हें इस मंदिर की महत्ता और दान के बारे में क्या पता।

सर्किट हाउस में कृषि मंत्री ने पत्रकारों से की वार्ता

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज यहां सहारनपुर में सर्किट हाउस में पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस वर्ष का केंद्रीय बजट सबसे बेहतरीन है। हर पक्ष हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और ऐसे हालात में बनाया गया है जब कोविड-19 के चलते देश को कई समस्याओं से जूझना पड़ा हो। बजट कितना बेहतरीन है कि शेयर मार्केट में भी उछाल आ गया है।

किसान कानून के बारे में कही यह बात

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों की नाराजगी को लेकर हो रही पंचायत के बारे में कहा कि एक या दो बार नहीं 52 बार किसानों से वार्ता का दौर हो चुका है इसके बावजूद भी कोई हल नहीं निकला। सदन में इस कृषि कानून का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन बाहर निकल कर विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं है बल्कि किसानों को इस कानून से फायदा ही होगा उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा लेकर कांग्रेसी एक बार मैदान में जो उतरी है कांग्रेस की सरकार में ही किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए थे।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस पार्टी को कसा तंज

कांग्रेस के पास कभी किसान रहे ही नहीं है यह तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की देन है। जिसके चलते जय जवान जय किसान का स्लोगन को लेकर अब कांग्रेस उतरी है उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने वैज्ञानिकता पर बल दिया है। जिसके चलते सपने भी साकार हो गए और आज प्रगति की ओर है। आज अगर हम आगे आधुनिकता की बात कर रहे हैं तो यह केवल स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की देन है। सूर्य प्रताप शाही ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की जा रही किसान पंचायतों को राजनीतिक पंचायत का नाम देते हुए कहा कि इसका कोई असर चुनाव पर पड़ने वाला नहीं है।

saharanpur

केंद्रीय बजट में तीन बातों का रखा गया खास ख्याल

महत्वाकांक्षी भारत आर्थिक विकास और जिम्मेदार समाज इन तीन बातों पर आधारित केंद्रीय बजट में इस वर्ष खेल और पर्यटन के बजट में कटौती किए जाने पर कहा कि भाजपा की सरकार में पर्यटन का भरपूर विकास हुआ है। रेलवे की लाइनें बिछी है, नई बसें चली है, सड़कों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा भी पर्यटन को हर संभव दृष्टि से बेहतर बनाया गया है। जब कोविड-19 के चलते लॉकडाउन हुआ उस समय भी लाखों की संख्या में विदेशी भारत में थे और खेल जगत में तो भारत के झंडे लगातार गढ रहे हैं।

ये भी पढ़े.....चमोली आपदा पर बोले Amit Shah, बचाव कार्य के लिए पुख्ता इंतजाम

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमनाथ मंदिर पर कही यह बात

सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या मंदिर के लिए एक खर्च किए जाने वाले दान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए जाने वाले तर्ज पर कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण राजकीय कोष से नहीं होता है दान से ही होता है। सोमनाथ का मंदिर दान के पैसों से ही पुनर्निमाण किया गया था। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लेकिन यह उन्हें क्या पता उनके पिता ने तो वहां पर गोलिया चलवाई थी।

रिपोर्ट : नीना जैन

ये भी पढ़े...कुम्भ मेला: मथुरा में भक्तिभाव स्वरूप में नजर आई UP पुलिस, संतो से पहले किया हवन

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story