×

CAA: प्रदर्शनकारियों को लेकर अखिलेश ने कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएए प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स लगाए जाने को नागरिकों के संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात करार देते ...

Deepak Raj
Published on: 6 March 2020 4:02 PM GMT
CAA: प्रदर्शनकारियों को लेकर अखिलेश ने कही ये बड़ी बात
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएए प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स लगाए जाने को नागरिकों के संवैधानिक अधिकार पर कुठाराघात करार देते हुए कहा है कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का यह काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे।

ये भी पढ़ें-कोरोना का असर: अब नहीं लगानी होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मोदी सरकार ने लगाई रोक

आगे उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से उनको बिना अदालती निर्णय के अपराधी घोषित कर दे। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों ‘भाजपा सरकार राजधानी लखनऊ में एक पक्षीय विरोध को कुचलने का काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में पुलिस ने लखनऊ में होर्डिंग, पोस्टरों के जरिए सार्वजनिक तौर पर करीब 50 से ज्यादा नागरिकों के फोटो लगाकर उनकी पहचान कराने को कहा है।

भाजपा सरकार किसी का भी उत्पीड़न कर सकती है-अखिलेश

चैराहों पर इस तरह का प्रदर्शन किसी भी तरह नैतिक नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने सवाल किया कि किसी को ‘संदिग्ध‘ मानकर उसको बिना दलील, बिना वकील के ही सीधे-सीधे अपराधी की तरह प्रचारित कर देना कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था है? इस तरह की छूट से तो भाजपा सरकार कभी भी कहीं भी किसी का भी उत्पीड़न कर सकती है।

इससे आक्रोशित जनता अगर भाजपा नेताओं के असली चेहरे की फोटो वाली होर्डिंग लगा देगी तो भाजपा क्या करेगी? वह सच्चाई को कैसे छुपाएगी? भाजपा को राजनीति में मर्यादित आचरण करना सीखना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भारत में संविधान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है लेकिन भाजपा का लोकतंत्र में भी विश्वास नहीं है।

ये भी पढ़ें-भारतीय अर्थव्यवस्था को बीजेपी सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि असहमति का अधिकार भारतीय संविधान से प्राप्त है, लेकिन भाजपा तो लोकतंत्र की आवाज को ही बंद करना चाहती है। करीब 24 हत्या के बाद यह टिप्पणी करना कि जो भी सड़क पर आएगा उसको तो मरना ही है, भाजपा नेतृत्व की संवेदनहीनता का परिचय देता है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार संवाद के बजाय तानाशाही रवैया अपनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, लेकिन भाजपा को इसकी कतई फिक्र नहीं। सभी कायदे कानूनों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से जनसामान्य से पेश आना उनकी आदत हो गई है।

ये भी पढ़ें-दूसरे धर्म में शादी करने पर सरकार देगी ये तोहफा, किया एलान

नागरिक अधिकारों को कुचलने के लिए भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करने में कोई संकोच नहीं करती है। भाजपा के कारनामों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story