×

खुद को सेना समझना बंद करे मोदी सरकार: अखिलेश यादव

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार खुद को भारतीय सेना समझना बंद करें। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

SK Gautam
Published on: 22 March 2019 9:49 AM GMT
खुद को सेना समझना बंद करे मोदी सरकार: अखिलेश यादव
X
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मे ट्वीट कर कहा, सवाल उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार खुद को भारतीय सेना समझना बंद करें। सपा अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जो नेता कहते हैं कि उनसे सवाल न पूछे जाएं, वो खतरनाक होते हैं।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव -अखिलेश के सहारे ही चुनाव मैदान में उतरेगी सपा



अखिलेश यादव के इस ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान का बचाव किया है। क्योंकि उनका यह ट्वीट रामगोपाल यादव के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हैं।

बता दें कि रामगोपाल यादव ने गुरुवार को कहा था, ‘अर्द्धसैनिक बल सरकार से दुखी हैं। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जवानों को साधारण बसों में भेज दिया। यह साज़िश थी। जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी तब बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।’

यह भी पढ़ें:-सांसदों का टिकट काटने पर अखिलेश का BJP पर तंज, कहा- कप्तान पर भी लागू हो फॉर्मूला

SK Gautam

SK Gautam

Next Story