×

बीजेपी नफरत और आरएसएस असहिष्णुता का पढ़ाता है पाठ: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर कड़ा हमला किया है। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा का राजनीतिक एजेण्डा संविधान से इतर समाजवादी व्यवस्था के विरूद्ध है।

Dharmendra kumar
Published on: 9 July 2019 4:01 PM GMT
बीजेपी नफरत और आरएसएस असहिष्णुता का पढ़ाता है पाठ: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर कड़ा हमला किया है। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा का राजनीतिक एजेण्डा संविधान से इतर समाजवादी व्यवस्था के विरूद्ध है। भाजपा की लगातार कोशिश समाज में नफरत और दूरी पैदा करने की रहती है। जबकि भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस की विचारधारा असहिष्णुता का पाठ पढ़ाती है। भाजपा का गांधीजी, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा. लोहिया की विचारधारा से कभी कोई सम्बंध नहीं रहा है। ये सभी स्वतंत्रता सेनानी थे जबकि आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन का कभी हिस्सा नहीं बना था।

भाजपा पर हमलावर सपा मुखिया ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के पास गिनाने को न तो विकास कार्य हैं और न ही बताने के लिए कोई उपलब्धि। इसलिए भाजपा के लोग बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। अपनी सरकार में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर वे अधिक चिंतित रहते हैं।

यह भी पढ़ें…मोदी ने BJP सांसदों को गांधी जयंती से पटेल जयंती तक दिए यह कार्य करने के निर्देश

''समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही समाजवादी पार्टी''

अखिलेश ने भारत के संविधान में जहां पंथनिरपेक्षता और लोकतंत्र है वहीं समाजवाद का भी उल्लेख है। समाजवादी पार्टी इसी समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से यह झूठ प्रचारित कर रही है कि सपा जातिवादी पार्टी है। दरअसल भाजपा चाहती है कि शोषक वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा इस तरह की भ्रांति फैलाती है। भाजपा समाजवादी पार्टी के विरूद्ध नफरत भरी साजिश इसलिए भी करती है क्योंकि वह सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का आह्वान कर उस दिशा में प्रयासशील है। भाजपा सामाजिक असमानता को बनाए रखना चाहती है क्योंकि तभी कारपोरेट दुनिया उसकी संरक्षक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें…सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों 19 राज्यों के 110 ठिकानों पर मारा छापा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि जब तक सामाजिक विषमता और अन्याय रहेगा तब तक समाजवादी विचारधारा की सार्थकता बनी रहेगी। उपदेशों और प्रवचनों से भूखों का पेट नहीं भरता है।

यह भी पढ़ें…अब ऐसे पुलिसवालों पर सीएम हुए सख्त, 22 पूलिसकर्मी ‘बाहर’

''मूल समस्याओं से भटकाने के लिए पदयात्रा का ढोंग करने जा रही भाजपा''

जन-समस्याओं के समाधान की दिशा में भाजपा को काम करना चाहिए। जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने के लिए ही अब भाजपा सांसदों की पदयात्रा का ढोंग करने जा रही है। जनता समस्याओं से कराह रही है। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की जो योजनाएं लागू की थी भाजपा ने उनमे अवरोधक की भूमिका निभाई है। सामाजिक स्तर पर भी बदले की भावना का प्रदर्शन होने से अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। जनभावना के विपरीत भाजपा की साजिश लोकतंत्र के विरूद्ध है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story