×

अब केंद्र की तरह यूपी में भी जनता को बहकाने में जुटी BJP: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकलुभावन घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरह अब यूपी की भाजपा सरकार भी जनता को बहकाने में जुट गयी है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 July 2019 5:08 PM GMT
अब केंद्र की तरह यूपी में भी जनता को बहकाने में जुटी BJP: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकलुभावन घोषणाएं करके जनता को गुमराह करने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरह अब यूपी की भाजपा सरकार भी जनता को बहकाने में जुट गयी है।

सपा मुखिया ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि पांच साल पहले हुए लोकसभा चुनावों में जनता को अच्छे दिनों का सुनहरा सपना दिखाया गया था। किसानों की कर्जमाफी, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ गुना, नौजवानों को नौकरी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से छुटकारा जैसे तमाम वादे भी किए गए थे। ये वादे वादे ही रह गए। जनता अच्छे दिनों के फेर में बदहाल होती गई।

यह भी पढ़ें...स्वास्थ्य पुरूष पर्यवेक्षकों की भर्ती को स्वास्थ्य मंत्री की हरी झंडी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आधा समय व्यतीत होने को है और अब दो साल में हर घर को नल से जल देने की बात कर और नमामि गंगे का स्मरण कर राज्य सरकार वाहवाही बटोरना चाहती है। केन्द्र सरकार के पांच साल बीत गये गंगा जी से किए वादे के बावजूद गंगा न तो निर्मल हुई और नहीं उसको मैला करने वाले नालों पर रोक लगी है। अब 2020 मार्च तक गंगा को निर्मल बनाने का वादा पर कौन विश्वास करेगा?

यह भी पढ़ें...ताजमहल में अमेरिकी सेना के मेजर के साथ बदसलूकी, गाइड से पूछताछ

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेयजल संकट कांफी गंभीर है। बुंदेलखण्ड में बहुत बुरी दशा है। समाजवादी सरकार ने टैंकरो के अलावा तालाबों के पुनरूद्धार का काम भी शुरू किया था। रिकार्ड संख्या में पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का काम किया था। भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि राजधानी लखनऊ के सभी निवासियों को भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। तमाम क्षेत्रों में गंदा या बद्बूदार पानी आने की शिकायतें आम है। कई इलाकों में जलस्तर नीचे जाने से हैण्डपम्प काम नहीं कर पा रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story