×

अखिलेश का आरोपः मेधावियों को भुलाया योगी सरकार ने, टॉपर को दिया लैपटॉप

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का जो वादा किया था उसे आज भी निभा रहे हैं। समाजवादी सरकार ने तब 18 लाख से ज्यादा लैपटाप बांटे थे। सरकार न रहने पर भी मेधावी छात्र-छात्राओं का समाजवादी पार्टी लगातार सम्मान कर रही है।

Newstrack
Published on: 19 Nov 2020 3:21 PM GMT
अखिलेश का आरोपः मेधावियों को भुलाया योगी सरकार ने, टॉपर को दिया लैपटॉप
X
अखिलेश का आरोपः मेधावियों को भुलाया योगी सरकार ने, टॉपर को दिया लैपटॉप

लखनऊ: मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की योजना शुरू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर मेधावियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर इंटरमीडिएट टॉपर सुमित त्रिपाठी को लैपटॉप देकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने वादों को भुला दिया।

ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स ऑन फेथः इस राज्य में भाजपा- झामुमो आमने-सामने, मामला बिगड़ा

अपने चुनावी वादे भूल गई भाजपा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का जो वादा किया था उसे आज भी निभा रहे हैं। समाजवादी सरकार ने तब 18 लाख से ज्यादा लैपटाप बांटे थे। सरकार न रहने पर भी मेधावी छात्र-छात्राओं का समाजवादी पार्टी लगातार सम्मान कर रही है जबकि भाजपा अपने चुनावी वादे भूल गई है। वह न तो लैपटाप दे रही है और नहीं शिक्षा संस्थाओं में वाईफाई सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को लैपटॉप का उपहार दिया है उन्होंने इससे अपने कैरियर में नए मुकाम हासिल किए हैं। कई ऐसे मेधावी हैं जिन्होंने लैपटॉप की सहायता से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

ये भी पढ़ें: इंदिरा जयंती पर बोले अजय कुमार लल्लू , भारत को बनाया परमाणु शक्ति संपन्न देश

इन मेधावियों को मिला लैपटॉप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 17 नवंबर को भी अखिलेश यादव ने आईएससी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली संध्यिका श्रीवास्तव को भी सम्मानित कर लैपटाप दिया है। इसी क्रम में आज कक्षा 12 में 99.75 प्रतिशत अंक लाने वाले मेधावी छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी को भी सम्मानित कर लैपटॉप दिया है। उन्होंने बताया कि सुमित कुमार त्रिपाठी सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं। उनके पिता संजय कुमार त्रिपाठी और माता गायत्री देवी , सीएमएस, गोमतीनगर की प्रिंसिपल आभा अनंत भी इस मौके पर मौजूद रहीं।

अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story