×

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को गरीब के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश प्रेम के बहाने अब किसी को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। जो सत्ता में है उनसे देश बचाना है, पूरी जनता खिलाफत में है।

Aditya Mishra
Published on: 27 Jan 2020 3:16 PM GMT
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात
X

लखनऊ: अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को गरीब के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश प्रेम के बहाने अब किसी को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। जो सत्ता में है उनसे देश बचाना है, पूरी जनता खिलाफत में है।

गरीब अपनी और अपने पूर्वजों की नागरिकता कहां से प्रमाणित कर पाएगा। भाजपा सरकार लोगों को भटकाने का काम करती है, इससे सावधान रहना हैं।

सपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा का स्वागत करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा की चर्चा पूरी दुनिया में है।

पहले ‘ठोक दो‘ तो गनीमत थी अब तो कम्बल चोरी तक बात पहुंच गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब डंके की चोट पर खबर आ रही है कि उनकी अर्थ व्यवस्था की ढपली फट गई है। अब कुछ बचा नहीं है। जनता जागरूक है और वह सरकार से ऊपर होती है।

यशवंत सिन्हा के साथ मशहूर अभिनेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, समाज विज्ञानी जार्ज मैथ्यू और शेतकारी जागर मंच के प्रशांत गांवडे भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...ढोंगी बाबाओं की झोली में जनता कुछ नहीं डालेगी- अखिलेश यादव

गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिद्धातों को समझने की जरूरत: अखिलेश

अखिलेश ने गांधी शान्ति यात्रा की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरत गांधी जी के सत्य अहिंसा के सिद्धातों को समझने की हैं। गुजरात से चलकर गांधी जी ने पूरी दुनिया को जो रास्ता दिखाया था।

वहीं से चलेे एक दूसरे शख्स ने शांति खत्म करने के साथ हिंसा का सहारा लिया है। यह सरकार लोगों में भय पैदा कर रही है। इस अवसर पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकारी कुनीतियों से किसान त्रस्त है।

सरकार ने उनकी आय 2022 तक दुगनी करने की घोषणा की किन्तु उनकी आमदनी तो कम होती जा रही है। अकोला के 60 किसान गांधी शांति यात्रा में शामिल है। उनके विदर्भ प्रांत में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। नौजवानों से रोजगार छिन गए हैं। मंदी का दौर है।

नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान: अखिलेश

ग्रामीण क्षेत्र में खरीद क्षमता कम है। नोटबंदी से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाजार में जितनी मुद्रा थी उससे ज्यादा बैंकों में जमा हो गई। यह कैसे हुआ? सरकार चुप है। सरकार के गृहमंत्री कहते हैं ‘डंके की चोट पर एक इंच नहीं हटेंगे‘ क्या यह भाषा उचित है?

सिन्हा ने कहा कि बात आर्थिक मुद्दों की होनी चाहिए थी लेकिन सीएए और एनआरसी पर हो रही है। सरकार ने समाज को उलझा दिया है और असल मुद्दों से भटका दिया है। सरकार के कदमों से भय का वातावरण पैदा हुआ है। लोग आज आंदोलित है। केंद्र और भाजपा की राज्य सरकारें दमन चक्र चला रही हैं।

उन्होंने सवाल किया कि यह राज्य प्रायोजित हिंसा आतंकवाद नहीं तो क्या है? सबसे ज्यादा बदनामी उत्तर प्रदेश की हो रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा आगे आकर आंदोलन चलाने के लिए उनकी सराहना की और उनके साथ पुलिस व्यवहार की निंदा की।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

भाजपा सरकार धर्म के आधार पर देश को बांट रही है: शत्रुघ्न

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार धर्म के आधार पर देश को, समाज को बांट रही है, इसकी दुनिया भर में निंदा हो रही है। भाजपा दम्भ के आधार पर कानून थोप रही है। सत्य को भाजपा मार रही है और हिंसा का सहारा ले रही है। गरीबो, दलितों, पिछड़ों को नए कानूनों से खतरा है।

महिलाएं जो घर से बाहर निकली हैं उन्हें बधाई। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भारत वैश्विक सर्वेक्षण में नीचे गिरता गया है। उन्होंने कहा तीन तलाक और 370 के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून आएगा। इसलिए अब सत्ता दल को वापस नहीं आने देना है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादवः कपड़ों से पहचानिए जेएनयू हिंसा की घटना में कौन-कौन लोग शामिल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story