×

अखिलेश का हमला, बोले- भूखे-प्यासे को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रही सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवासी मजदूरों की यूपी वापसी के सरकारी दावे को गलत बताते हुए कहा है कि वर्ष 2022 तक सबको...

Ashiki
Published on: 11 May 2020 3:03 PM GMT
अखिलेश का हमला, बोले- भूखे-प्यासे को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रही सरकार
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवासी मजदूरों की यूपी वापसी के सरकारी दावे को गलत बताते हुए कहा है कि वर्ष 2022 तक सबको घर देने का वादा करने वाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासे लोगों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि सड़कों पर उतरी जनता ने सर्वशक्तिमान होने का दम्भ या भ्रम रखने वाले एक से एक बड़े लोगों को पैदल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: एक्टर का निधन: इसमे निभाया है अहम किरदार, कैंसर ने ले ली जान

...तो जनता ही हरा देगी कोरोना को

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि आत्मप्रशंसा में मगन सरकार ढुलमुल फैसलों की वजह से व्यवस्था करने में असफल रही है, इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार रोजगार और खाने का प्रबंध कर दे तो कोरोना को सरकार नहीं जनता ही हरा देगी।

ये भी पढ़ें: पाक सेना को तगड़ा झटका: कोरोना ने मचाई तबाही, मेजर की मौत

गिनाई ये खामियां

अखिलेश ने सरकारी दावों की पोल खोलते हुए कहा कि झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों से मजदूर अभी भी फंसे हैं। प्रदेश में मजदूरों की सुरक्षा भगवान के भरोसे हैं। ललितपुर में तिपहिया गाड़ी पलटने से 10 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर महाराष्ट्र सेजौनपुर और प्रतापगढ़ लौट रहे थे। विगत डेढ़ माह में दूसरे राज्यों से लौटने वाले सैकड़ों कामगारों एवं श्रमिकों की दुखद मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: कोरोना पर अच्छी खबर: सैफई मेडिकल काॅलेज में भर्ती आगरा के सभी मरीज ठीक

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जो ट्रेनें चलने जा रही हैं, सब एसी कोच हैं और उनका किराया भी राजधानी के बराबर है। इन ट्रेनों में जनरल या स्लीपर के डिब्बे नहीं होंगे। इन सुविधाओं का लाभ सम्पन्न वर्ग ही ले सकेगा। गरीब तो इनके नजदीक भी नहीं जा पाएगा।

ये भी पढ़ें: US में कोरोना मौतों पर सनसनीखेज खुलासा, एक्सपर्ट ने बताया- इतने लाख की गई जान

सपा मुखिया ने कहा कि ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के बरखिरिया गांव निवासी पुनू नासिक में मजदूरी करते थे। लाॅकडाउन के कारण काम धंधा बंद हो गए। यह परिवार पैदल ही चल दिया। इस बीच उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर बालाबेहट पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन ने पुनू व उनकी पत्नी राजाबेटी को आगे बढ़ने से रोक दिया। महिला को वहीं पर प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गई। दर्द बढ़ने पर साथी महिलाओं ने घेरा बनाकर उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। राजाबेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। लेकिन नासिक से ललितपुर तक 850 किमी. का अत्यंतकष्टकारी सफर पैदल चलकर बालाबेहट पहुंची गर्भवती महिला की शासन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। सपा कार्यकर्ताओं ने महिला के गांव पहुंचकर उनका हालचाल लिया और अपने संसाधनों से मदद की।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

Ashiki

Ashiki

Next Story