×

ध्यान भटकाने का भाजपाई टोटका है पुलिस कमिश्नर प्रणाली: अखिलेश

सपा मुखिया ने सवाल उठाया कि नए-नए प्रयोग से अपराध कैसे कम होंगे? सिर्फ अधिकारियों की अदला बदली में व्यवस्था में बदलाव आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता पर लगातार अत्याचार हो रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

SK Gautam
Published on: 14 Jan 2020 1:56 PM GMT
ध्यान भटकाने का भाजपाई टोटका है पुलिस कमिश्नर प्रणाली: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने को ध्यान भटकाने के लिए भाजपा का जाना-पहचाना टोटका करार देते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होते-होते अब तथाकथित सुधारात्मक कदम उठाए जाने का अर्थ तो यही है कि अभी तक अपराधों पर नियंत्रण नहीं रहा।

ये भी देखें : हम NPR, CAA और NRC का हम हमेशा से विरोध करते रहेंगे- मौलाना यासूब अब्बास

सपा मुखिया ने सवाल उठाया कि नए-नए प्रयोग से अपराध कैसे कम होंगे? सिर्फ अधिकारियों की अदला बदली में व्यवस्था में बदलाव आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता पर लगातार अत्याचार हो रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

भाजपा के पास भविष्य का कोई विजन नहीं

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को विकास से जाने क्यों एलर्जी है। भाजपा के पास या तो भविष्य का कोई विजन नहीं है या वह इसके लिए सक्षम ही नहीं है। सपा सरकार के समय किए गए कार्यों के प्रति भाजपा का उपेक्षापूर्ण रवैया और उनके कामों पर अपना ठप्पा लगाने का कारोबार उसकी घटिया मानसिकता का ही परिचायक है।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न अंचलो से आए खिलाड़ियों, नेताओं तथा प्रतिनिधिमण्डलों मुलाकात कर वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाने और भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाती है और भेदभाव की राजनीति करती है। उसने समाज को बांटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

ये भी देखें : पीओके का बड़ा राज: भारत क्या पाकिस्तान भी नही जानता होगा इस सच्चाई को

इस मुलाकात के दौरान सपा मुखिया से जिला बलरामपुर के ग्राम सोनौहड़ा की वंदना चैरसिया (13वर्ष) के परिवारीजन मिले। जिसकी बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता विश्राम चैरसिया तथा माता श्रीमती फूलादेवी ने अखिलेश से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर सपा मुखिया ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story